Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: आम आदमी पार्टी ने योगी सरकार की जर्जर कानून व्यवस्था को लेकर ज्ञापन दिया

जनवाद टाइम्स 7 January 2021
IMG-20210107-WA0011
Share News
       

संवाददाता महेश कुमार
इटावा: आम आदमी पार्टी ने योगी सरकार की जर्जर कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट उमेश चन्द्र मिश्रा को सौंपा। आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष संजीव शाक्य ने कहा कि अभी दो दिन पूर्व योगीराज के कथित भ्रष्टा चार मुक्त उत्तम प्रदेश में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा में सराबोर गाजियाबाद के मुरादनगर श्मशान घाट की दुखद 24 मृतकों के गम से प्रदेश की जनता उभर भी नहीं पाई थी,कि नारी सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा की दम भरने वाले प्रदेश में एक 40 साल की महिला जो अपने बीमार पति की जान की रक्षा के लिए मंदिर में मन्नत मांगने गई थी वहां पर मंदिर के दरिंदों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और फिर उसको जान से मार कर एक कुएं में फेंक दिया बुलंदशहर की घटना को भी अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ था की यह फिर से एक दुखद घटना घटित हो गई है जोकि प्रदेश के लिए बहुत ही शर्मसार विषय है, अर्थात जब से योगी सरकार उत्तर प्रदेश में अस्तित्व में आई है तब से यहां की कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है कभी नाबालिग बच्चियों के साथ कभी किशोर लड़कियों के साथ कभी महिलाओं के साथ बलात्कारी दरिंदो द्वारा ये दरिंदगी का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा हैै। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी हमेशा बार-बार यही दोहराते रहते हैं की प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित है उनके लिए सुरक्षा का हर प्रयास किया जा रहा है जबकि ऐसा कहीं कुछ नजर नहीं आ रहा है जनता के अंदर मिथ्या कथनों का भ्रम जाल फैलाया जा रहा है प्रदेश में हर हफ्ते व पंद्रह दिन में कहीं ना कहीं कुकृत्यों से पीड़ित महिलाओं की खबर प्रकाश में आती रहती है प्रदेश की कानून व्यवस्था महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से कमजोर व जर्जर हो चुकी है। अभी कुछ समय पूर्व ही बुलंदशहर में एक बेटी के साथ दुखद सामूहिक बलात्कार कर सरेआम जिंदा जलाये जाने की घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को शर्मसार किया था। स्पष्ट है कि प्रदेश भ्रष्टाचारियों एवं बलात्कारियों का गढ़ बन चुका है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को बर्खास्त कर यहां की जनता को इस बर्बरतापूर्ण योगीराज से मुक्ति दिलाकर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाने की माँग राज्यपाल से की है,जिससे यहां की जनता भ्रष्टाचार मुक्त होकर सुख सुकून से रह सके।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष इक़रार अहमद, महिला विंग्स जिलाध्यक्ष हेमलता, जिला सचिव ऋचा कुशवाह,महिला जिला उपाध्यक्ष निशा सिंह,पूर्व जिला सचिव दीपकराज,नगर अध्यक्ष अज़ब सिंह यादव,सोनू यादव,एडवोकेट विपिन लाल अम्बेडकर,बंटीपाल,ईशांत बाबू,आदि रहे।

Post navigation

Previous: Agra UP : नाबालिग किशोरी को जबरन खेत में खींचकर अश्लील हरकत
Next: Etawah News: आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से जन शिकायतों के निस्तारण में जनपद इटावा पुलिस को प्रदेश स्तर रैकिंग में अव्वल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.