Agra UP : नाबालिग किशोरी को जबरन खेत में खींचकर अश्लील हरकत
रनवीर सिंह पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में खेत के पास पेड़ से नींबू तोड़ने गई नाबालिग किशोरी को अकेला पाकर युवक खेत में किस ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए जबरदस्ती करने की कोशिश की, परिजनों ने मौके पर पहुंचकर मुक्त कराया, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में मंगलवार को दोपहर 2 बजे 15 वर्षीय नाबालिक किशोरी अपने ही घर के पास खेतों में खड़े नींबू के पेड़ पर अकेली नींबू तोड़ने गई थी। आरोप है कि युवक वीरखभान पुत्र मनीराम निवासी नयापुरा आबादी बसई अरेला पीछे से आया और नाबालिग किशोरी को पास के ही अरहर के खेत में जबरन खींच ले गया।
किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़कर जबरदस्ती लगा जिस पर नाबालिगं किशोरी ने शोर मचा दिया, आवाज सुनकर परिजनों ने खेतों की तरफ दौड़ लगा दी, और किशोरी को मुक्त कराया, आरोपी युवक मौके से फरार हो गया, परिजन पीड़ित किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया, जहां पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 354 एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया,पुलिस ने कार्रवाई कर युवक को जेल भेज दिया है।

इसी संदर्भ में थानाध्यक्ष शेर सिंह का कहना है पीड़ित नाबालिग किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार कर कार्रवाई कर जेल भेजा गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।