Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : माननीय जितेंद्र तोमर जी पूर्व कानून मंत्री विधायक दिल्ली सरकार एवं जिला प्रभारी श्री अश्वनी कुमार मिश्रा जी का आप कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

जनवाद टाइम्स 5 January 2021
Etawah News: Honorable Jitendra Tomar ji, former law minister, MLA Delhi government and district in-charge Mr. Ashwani Kumar Mishra ji welcomed AAP workers
Share News
       

संवाददाता विकास यादव

इटावा : आज मधुर मिलन वाटिका इटावा में आम आदमी पार्टी की सभा आयोजित की गई जिसमें दिल्ली से माननीय जितेंद्र तोमर जी पूर्व कानून मंत्री विधायक दिल्ली सरकार एवं जिला प्रभारी श्री अश्वनी कुमार मिश्रा ने शिरकत की। आयोजित सभा में माननीय जितेंद्र तोमर जी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की और बताया की निकट भविष्य में होने वाले चुनाव पंचायतों में आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाएगी इसमें हमारा मुख्य मुद्दा दिल्ली मॉडल रहेगा जिसमें शिक्षा स्वास्थ और महिला सुविधाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। तोमर जी ने आगे कहा की प्रदेश में फैली हुई जातिवादी एवं धर्म वादी मान्यताओं के आधार पर चुनाव नहीं लड़ा जाएगा उन्होंने योगी सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि यहां पर शिक्षा स्वास्थ और कानून व्यवस्था बहुत ही जर्जर अवस्था में है यहां का आम नागरिक और महिलाएं सुरक्षित नहीं है प्रदेश में आए दिन अपराध होते रहते हैं महिलाओं के साथ अन्याय व बलात्कार होते रहते हैं यह सब देखते हुए ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज स्थापित हो गया है और योगी जी कैसे हैं कि मैंने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना दिया है उनकी इस भ्रमित शैली को हमारी आम आदमी पार्टी खत्म करेगी और जनता को जागरूक करेगी तथा बताएगी कि इस समय जो योगी व्यवस्था चल रही है वह बहुत ही घातक और समाज को पतन की ओर ले जाने वाले है तोमर जी ने क्षेत्र के सभी ईमानदार और स्वच्छ छवि वाले और प्रभावशाली लोगों से आम आदमी पार्टी में शामिल होने का आहवाहन किया और कहा कि उन सभी लोगों का आम आदमी पार्टी में स्वागत है चाहे उनका सपा ,बसपा, कांग्रेस या भाजपा किसी भी दल से संबंध रहा हो। पार्टी उनको जिला पंचायत के चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाएगी।

Etawah News: Honorable Jitendra Tomar ji, former law minister, MLA Delhi government and district in-charge Mr. Ashwani Kumar Mishra ji welcomed AAP workers

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के चुनाव के बाद 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि जो भी स्वच्छ छवि के लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं वो उनको सीधे उनसे उनके मोबाइल 9810876300 पर सम्पर्क कर सकते हैं। आगे तोमर जी ने चुनाव की व्यवस्थाओं को लेकर के यहां के पदाधिकारियों को संकेत दिया कि किस तरह से प्रत्याशी तैयार करने हैं और उनकीउनके क्षेत्र में क्या भूमिका रहेगी किस तरह से वह संगठन बनाएंगे और अपनी चुनाव कार्यक्रम को किस तरह से आगे बढ़ाएंगे इस तरह का एक रोडमैप तैयार किया गया।

वार्ता में जिला प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्रा, जिला अध्यक्ष संजीव शाक्य, जिला उपाध्यक्ष इक़रार अहमद,जिला सचिव ऋचा कुशवाह, जिला कोषाध्यक्ष शशिविंद यादव, महिला जिला उपाध्यक्ष निशा सिंह, नगर अध्यक्ष अज़ब सिंह यादव, दीपक राज, मोहन सिंह, विनोद कुमार, रोहित कुशवाह, ब्रजेन्द्र जैन, रामदत्त,सोनू यादव, वंदना मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: अन्ना गोवंश तबाह कर रहे फसलें, अन्नदाता दुखी
Next: Etawah News: कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को बांटे कम्बल, ओढ़ाई स्नेह की चादर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.