मेरठ न्यूज: अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Meerut News: Two accused arrested with illegal arms and ammunition
Share News

मनीष गुप्ता : मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व पुलिस अधीक्षक के आदेशानसार क्षेत्राधिकारी ग्रामीण के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालो के विरूद्ध सख्त अभियान चलाया। इसी के चलते थाना जानी पुलिस के द्वारा चेकिंग करते समय सिवालखास पेट्रोल पंप के पास से समय करीब 10:00 बजे अभियुक्त इमरान पुत्र नसरत निवासी वार्ड नंबर 07 सिवालखास थाना जानी मेरठ के कब्जे से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर व 02. जीशान पुत्र हारून निवासी वार्ड नंबर 09 सिवालखास थाना जानी जनपद मेरठ के कब्जे से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।

Meerut News: Two accused arrested with illegal arms and ammunition

थाना पुलिस ने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। किसी को भी किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।

Trending News