मेरठ न्यूज: पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफतार

मेरठ न्यूज: पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफतार
Share News

मनीष गुप्ता : मेरठ जिले में आज दिनांक 23 दिसंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी किठौर के कुशल नेतृत्व में पतारसी सुरागरसी तलाश वांछित अपराध में शामिल थे। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दिनांक 22 दिसंबर को ग्राम कैली में झगड़े के दौरान आई चोटो के कारण जिस व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।

मेरठ न्यूज: पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफतार

उस घटना में मारपीट करने वाला एक अभियुक्त कलुवा उर्फ नरेशपाल पुत्र रघुबीरा निवासी कैली थाना खरखोदा मेरठ अपने घर पर आया है। कहीं भागने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर थाना खरखोदा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त कलूवा को गिरफ्तार किया गया। जो थाना खरखोदा के मुकदमा अपराध संख्या 765/2020 धारा 304 भादवि में वांछित था।

अभियान को सफल बनाने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रवेंद्र सिंह व उपनिरीक्षक लोकेश कुमार, अवधेस सिंह व कांसटेबल आजाद बाबू व अमित कुमार थाना खरखोदा शामिल थे।

 

 

Trending News