Etawah News: किसान आन्दोलन: भारत बंद: इटावा बाजार बंद एक नजर में

Etawah News: Farmer Movement: India closed: Etawah market closed at a glance
Share News

संवाददाता विकास यादव 

इटावा: केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 12 दिनों से डटे प्रदर्शनकारी किसानों ने आज यानी मंगलवार को ‘भारत बंद’ बुलाया है। यह भारत बंद आज सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। हालांकि, महाराष्ट्र, ओडिशा में सुबह से ही भारत बंद का असर दिख रहा है। महाराष्ट्र और ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में ट्रेनें रोकी गईं हैं। किसानों के समर्थन में कांग्रेस, एनसीपी, सपा और ‘आप’ समेत 18 से ज्यादा विपक्षी दलों ने भी सरकार के खिलाफ ताल ठोक दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को किसानों के बीच पहुंच गए तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी सड़कों पर उतरे। उधर, सरकार ने घोषणापत्रों का जिक्र कर विपक्ष को घेरा।

वही इटावा में बाजार बंद करवाने निकले सपाईयों को पुलिस ने खदेड़ा, जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्य्क्ष सहित कई कार्यकर्ताओं से पुलिस की हुई जबरदस्त धक्का मुक्की, सैकड़ो कार्यकर्ता इधर उधर दौड़े, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव व शहर अध्यक्ष सहित एक दर्जन कार्यकर्ताओं को कोतवाली पुलिस ने लिया हिरासत में, आक्रोशित होकर जिलापंचायत अध्यक्ष सैकड़ो समर्थकों को लेकर कोतवाली गेट पर धरने पर बैठ जमकर किया प्रदर्शन,

पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर भेजा पुलिस लाइन, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, सहित कई थानों का फोर्स रहा मौजूद, सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि कानून का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा, जरूरत पड़ेगी तो लगातार कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

You may have missed