Etawah News: भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का नगर आगमन पर किया गया जोरदार स्वागत
संवाददाता महेंद्र बाबू
इटावा: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर कार्यक्रम आयोजन किया, समारोह की शुरूआत अनतराम टोल प्लाजा पर सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर ,1:30 बजे पक्के बाग़ ,2:00 बजे रामगंज चौराहा, 2:30 बस स्टैंड तिराहा 2:45 पर , 3:00 बजे शात्री चौराहा, से होते हुए विशाल जनसभा का समापन कार्यक्रम नगर पालिका परिसर में सम्पन्न हुआ।
जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, जिला आईटी सह-सयोजक विमलेश शाक्य भाजपा नेता अभिषेक कुशवाह ने शिवमहेश दुबे के कानपुर बुदेलखंड क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाय जाने पर उनके घर महेवा जाकर निज निवास पर शुभकामनाएं एवम बधाई दी।