Etawah News: धूमधाम से हुई मां काली की प्राण प्रतिष्ठा

Etawah News: Mother Kali's life gets pompous with pomp
Share News

संवाददाता आशीष कुमार 

जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव धरवार में मां काली के प्राचीन मंदिर के पुननिर्माण कराया गया है।
नवरात्रि के 9 दिनों तक चले हवन पूजन के बाद पहले से निश्चित कल नौंवी के दिन मां काली की मूर्ति को, पूरे विधि विधान से गांव के सभी मंदिरों और देव स्थानों पर घुमाते हुए पूरे गांव की परिक्रमा कराई गई।जिसमें पूरा गांव शामिल हुआ। प्राण प्रतिष्ठा में छोटी-छोटी कन्याओं को नौ देवियों का स्वरूप मानकर उनकी पूजा अर्चना की गई ।

Etawah News: Mother Kali's life gets pompous with pomp

वृन्दावन से दीक्षित  पंडित प्रबल पांडेय द्वारा पूरी विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की क्रिया संपन्न कराई गई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे गाँव को भंडारे के माध्यम से प्रसाद बांटा गया। बताते चलें कि गांव धरबार में मां काली का एक प्राचीन मंदिर है जिसका ग्रामीणों ने सामूहिक सहयोग से पुनर्निर्माण कराया है। इस दौरान मोहन सिंह चौहान,अजय चौहान नीटू,देवेंद्र सिंह चौहान,गजेंद्र सिंह चौहान,श्रीचंद्र पाल ,मेघ सिंह पाल,पान सिंह पाल,मोहित पंडित,प्रशांत,संतोष सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Trending News