Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्राकृतिक संतुलन के लिए पौधे जरूर लगाएं

जनवाद टाइम्स 2 July 2020
Soniya Khalilabad Sant Kabir Nagar
Share News
       

 

सोनिया : राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद व्यायाम शिक्षिका

Soniya Khalilabad Sant Kabir Nagar

पेड़ जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं और हमें पौधे जरूर लगाने चाहिए अगर हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं और अच्छा जीवन यापन करना चाहते हैं ,तो हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ऑक्सीजन लेने और कार्बन डाइऑक्साइड को छोड़ने के अलावा पेड़ पर्यावरण से अन्य हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं ; जिससे वायु शुद्ध ताजी बनती हैं । जितने हरे भरे पेड़ होंगे उतना अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होगा और अधिक विषैली गैसों को यह अवशोषित करेंगे।

प्रदूषण का स्तर इन दिनों बहुत बढ़ गया है और इससे लड़ने का एकमात्र तरीका अधिक से अधिक पेड़ लगाना है पेड़ों से घिरे क्षेत्र गांव और जंगल शुद्ध पर्यावरण को बढ़ावा देते हैं बिना पर्याप्त पेड़ों के हम लंबे समय तक जीवित नहीं रह पाएंगे। यह सही समय है जब हम वृक्षारोपण के महत्व को समझें और उस में अपना योगदान दें पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं । यह हवा को शुद्ध करते हैं पानी को संरक्षित करते हैं । जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं। मिट्टी की शक्ति को बरकरार रखते हैं और कई अन्य तरीकों से भी समग्र पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं हमें निस्वार्थ भाव से पर्यावरण को संरक्षित करने में अपना योगदान देना चाहिए और पर्यावरण को स्वच्छ और हरा भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण करना चाहिए। तथा शामिल होना अन्य गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और हमें ऐसा करने के लिए आसपास के लोगों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए। इस दिशा में कुशलता से काम करने वाले निकट गैर सरकारी संगठन में शामिल होना भी सबसे अच्छा है। हम विभिन्न वस्तुओं के उत्पादन के लिए पेड़ पौधों पर निर्भर है । लकड़ी, रबड़ ,जैसे कच्चा माल हम पेड़ पौधों से प्राप्त करते हैं , जो कि फर्नीचर, कागज, सजावटी वस्तुओं और पता नहीं किस-किस में बदल जाता है । इसका उपयोग घर के निर्माण में किया जाता है। पेड़ हमें फल प्रदान करते हैं जिन्हें करते हैं ,जिन्हें संसाधित कर जैम, जेली, जूस ,शॉप्स के उत्पादन में इस्तेमाल किया जाता है । पेड़ों से निकाले जाने वाले कच्चे माल के साथ उत्पादित कई अन्य वस्तुएं अन्य देशों में निर्यात की जाती हैं ,ताकि देश के व्यवसाय और देश की संपूर्ण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके इसलिए जितना अधिक से अधिक हम पेड़ों को लगाएंगे उतना ही अधिक हमें इस प्रकार के सामानों का उत्पादन कर सकेंगे । वृक्षारोपण हमें जीवित रहने और शांति में रहने मैं मदद कर सकता है । पर्यावरण में जैव विविधता को बनाए रखने में ही यह बहुत महत्वपूर्ण है पर्यावरण में परिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने के लिए जैव विविधता अत्यंत आवश्यक है हम सभी जानते हैं कि हमारे अस्तित्व और कल्याण के लिए पेड़ और पौधे बहुत महत्वपूर्ण है और हमें नियमित रूप से पेड़ -पौधे लगाते रहना चाहिए।

Post navigation

Previous: Etawah News : जिले में आज 20 नए मरीजो के मिलने से कुल कोरोना मरीज संख्या  हुई 316 
Next: Pratapgarh News : ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने भी किया बेहतर प्रदर्शन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.