Agra News : सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल का 40वां वार्षिकोत्सव: भगवान विष्णु के दिव्य अवतारों का भव्य मंचन

IMG-20261115-WA0031
Share News

संवाददाता मुस्कान सिंह आजाद

आगरा। कर्मयोगी, कमला नगर स्थित सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल में 40वां वार्षिकोत्सव हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत को समर्पित भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। वातानुकूलित सभागार में आयोजित समारोह में भगवान विष्णु के विभिन्न दिव्य अवतारों का मनमोहक मंचन किया गया। लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय कवयित्री एवं समाजसेवी प्रो. डॉ. शशि तिवारी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी जी मौजूद रहे।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि, विद्यालय के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा, सुनीता शर्मा, शिवांजल शर्मा, प्राचार्या अंशु शर्मा एवं उपप्राचार्य अभिषेक क्रिस्टी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय की प्रबंध निदेशिका इंजीनियर ओशिन शर्मा ने सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया तथा वार्षिकोत्सव की विषयवस्तु पर प्रकाश डाला।

IMG 20261115 WA0030

कार्यक्रम की शुरुआत हरि स्तोत्रम (नारायण स्तुति) से हुई। इसके बाद भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ। विद्यार्थियों ने नरसिंह अवतार, वराह अवतार, श्रीराम अवतार और श्रीकृष्ण अवतार सहित विभिन्न दिव्य स्वरूपों का प्रभावशाली मंचन किया। आकर्षक वेशभूषा, भावपूर्ण अभिनय, मनमोहक नृत्य और मधुर संगीत ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रत्येक प्रस्तुति के बाद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने भागवत परंपरा में निहित धर्म की स्थापना, अधर्म पर विजय, सत्य, प्रेम, करुणा और मानवता जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। संपूर्ण सभागार आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आदित्य अग्रवाल के साथ विद्यार्थियों वैष्णवी एवं अर्सलान सिद्दीकी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक प्रगति, उपलब्धियों और विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

IMG 20261115 WA0033

मुख्य अतिथि प्रो. एसपी सिंह बघेल ने विद्यालय की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल अपनी विभिन्न शाखाओं के माध्यम से शिक्षा, पाठ्येतर गतिविधियों, खेलकूद और अनुशासन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा और शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की।

विशिष्ट अतिथि महंत योगेश पुरी जी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में बच्चों के शानदार प्रदर्शन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को भारतीय धर्म, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान की भी सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्रो. डॉ. शशि तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के आयोजन में भक्ति, सुर-संगीत और नृत्य की विभिन्न छटाओं की त्रिवेणी प्रवाहित हुई। सभी दर्शकों को आनंद और आध्यात्मिक अनुभूति का दिव्य अनुभव प्राप्त हुआ। कई प्रस्तुतियां इतनी प्रभावशाली थीं कि उन्हें देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए।

समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ा और उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।

कार्यक्रम का संचालन आदित्य अग्रवाल के निर्देशन में पीहू जैन, दैविक गुप्ता, सुहानी अग्रवाल, शांभवी मिश्रा और अपराजिता सहित अन्य विद्यार्थियों ने किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की कोरियोग्राफी विद्यालय के शिक्षक ऋषभ सिंह, सौम्या शर्मा, नूतन परिहार, रिंकी शर्मा, स्नेहा भटेजा, कंगना रोहिरा, पूनम सोलंकी, गुनगुन, प्रीति सक्सेना, शिखा महेश्वरी, दिशा, मीनाक्षी, मीनल, दीपाली और ममता महेश्वरी ने की।

संगीत निर्देशन की जिम्मेदारी हर्षित पाठक एवं अमन शर्मा ने संभाली। आयोजन को सफल बनाने में एसपी तिवारी, भावना राठौर, नलिनी अग्रवाल, जूली दीक्षित, अपर्णा शुक्ला, अनुभव बंसल, मोहित वर्मा, पूजा प्रेमचंदानी, प्रियंवदा भार्गव, दुर्गा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

IMG 20261115 WA0031

मंचीय व्यवस्थाओं का दायित्व अंकुर सक्सेना, विक्की कथूरिया और नवीन कुशवाह ने संभाला। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अनुशासन व्यवस्था एनसीसी एएनओ आलोक वैष्णव के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यालय कैबिनेट सदस्यों द्वारा संभाली गई।

अंत में विद्यालय की प्राचार्या अंशु सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। भगवान विष्णु के दिव्य अवतारों पर आधारित इस भव्य आयोजन ने भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और नैतिक मूल्यों का संदेश देते हुए दर्शकों के मन पर अमिट छाप छोड़ी।

Trending News