Agra न्यूज़ :आगरा में कांग्रेस का ब्लैक डे, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन
संवाददाता मुस्कान सिंह आजाद
आगरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आगरा में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाते हुए राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी जिंदाबाद” और “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” सहित विभिन्न नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कुछ कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश कुमार को जेल जाना होगा” जैसे नारे भी लगाए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही बेहद महत्वपूर्ण है। नेताओं ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर विरोध जताते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ आवाज बुलंद की।
धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और
कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, मनोज जैन बोहरा, अनुज शिवहरे, सत्येंद्र कुमार कैंप, अजहर वारसी, अपूर्व शर्मा, संतोष चंद्र, प्रमोद कश्यप, अदनान कुरैशी, राम वकील धाकरे, सुगम शिवहरे, विनोद जरी, इदरीश भाई, बशीर उल हक, रॉकी शरीफ, कल्लू चाचा, मधुराम शर्मा, राजकुमारी, लक्ष्मी नारायण, अश्विनी बिट्टू, नीलोफर, मोहम्मद राशिद अली और सोनू सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और जवाबदेही को लेकर पार्टी अपनी आवाज लगातार उठाती रहेगी।