Bihar News :राजापाकर में इंडिया गठबंधन का मार्च, पीएम मोदी-अमित शाह और CEC के खिलाफ नारेबाजी

IMG-20261007-WA0107
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

प्रखंड क्षेत्र के भलुई चौक से बुधवार को इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मार्च निकाला। मार्च में शामिल कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए राजापाकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और उनके पुतले का दहन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार ने की, जबकि संचालन पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक शर्मा उर्फ गोलू ने किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस नेता मंजे लाल ने किया।
मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता अधिकारों की रक्षा और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर अपनी मांगें उठाईं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था बेहद जरूरी है। उनका कहना था कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कई मुद्दों को लेकर लोगों के बीच असंतोष है, जिस पर सरकार और निर्वाचन आयोग को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

IMG 20261007 WA0107

BDO को सौंपा ज्ञापन
राजापाकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष पुतला दहन के बाद इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विभिन्न मांगों और समस्याओं से संबंधित मुद्दों को प्रशासन के समक्ष रखा गया तथा उचित कार्रवाई की मांग की गई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की आवाज को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

मार्च के दौरान बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई थी।
ये कार्यकर्ता रहे मौजूद

मार्च एवं प्रदर्शन के दौरान इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता मंजे लाल राय, तपसी प्रसाद सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, चंदन कुमार यादव, अमोद सहनी, सुधीर कुमार, अमोद कुमार, अभिषेक शर्मा उर्फ गोलू, शंभू कुमार, पवन कुमार, राजेश कुमार, गोपी राय, दिनेश राय, अनिल कुमार, विपिन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Trending News