Bihar News :राजापाकर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पंडालों में CCTV और अग्निशमन यंत्र अनिवार्य

IMG-20261008-WA0036
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने को लेकर राजापाकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी निशा यादव ने की, जबकि संचालन थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने किया। बैठक में विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण तथा थाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों के व्यवस्थापक मौजूद रहे।

बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने सभी दुर्गा पूजा पंडालों के व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पूजा समिति आवेदन के साथ 10 वॉलिंटियरों के नाम और उनके आधार कार्ड की प्रतिलिपि थाने में जमा करेगी। पूजा पंडाल का निर्माण ऐसे स्थान पर करने का निर्देश दिया गया, जहां पूर्व में किसी प्रकार का विवाद नहीं रहा हो।

IMG 20261008 WA0036 scaled

प्रशासन ने वॉलिंटियरों को पूजा के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी देने को कहा। साथ ही किसी भी संदिग्ध या लावारिस वस्तु के दिखाई देने पर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना देने का निर्देश दिया गया।

पंडालों में CCTV और अग्निशमन व्यवस्था जरूरी
बैठक में सभी दुर्गा पूजा पंडालों में CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य बताया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पंडालों में प्रवेश और निकास के लिए पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान कोई भी व्यक्ति सांप्रदायिक या भड़काऊ बयान नहीं देगा। लाउडस्पीकर पर अश्लील गाने बजाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

पूजा पंडालों और उनके आसपास साफ-सफाई बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। प्रत्येक पंडाल में अग्निशमन यंत्र और फायर सिलेंडर की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए। आग से बचाव के लिए बाल्टी में बालू तथा आसपास के स्थान पर पर्याप्त मात्रा में पानी से भरे ड्रम रखने को भी कहा गया।

IMG 20261008 WA0036 1 scaled

21 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन का निर्देश
प्रशासन की ओर से सभी दुर्गा पूजा समितियों को पूजा समाप्त होने के बाद 21 अक्टूबर, बुधवार को हर हाल में अपने नजदीकी पोखर या नदी में प्रतिमा विसर्जन करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने पूजा समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की।

बैठक में अंचलाधिकारी निशा यादव, बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा, मुकेश पटेल, तपसी प्रसाद सिंह, राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव, अनिल कुमार, प्रेम कुमार यादव, हीरो राय, हरि मंगल राय, अर्जुन सिंह त्यागी, गौरीशंकर पासवान, सीताराम सिंह, शत्रुघ्न सिंह, अरशद हुसैन, छबीला ठाकुर, दीपक वर्मा, शंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Trending News