Bihar News :राजापाकर में बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत

IMG-20261008-WA0031
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

राजापाकर थाना क्षेत्र की बबरी बराई पंचायत के बखरी बराई गांव में बुधवार सुबह बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बखरी बराई गांव के वार्ड नंबर 11 निवासी शिवचंद्र राय के पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिवचंद्र राय ने राजापाकर थाने में दिए आवेदन में बताया है कि 7 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे उनका पुत्र रोशन कुमार घर के बगल स्थित चौर की ओर भैंस चराने जा रहा था। इसी दौरान रसूलपुर अली उर्फ फरीदपुर गांव के क्षेत्र में जंगल के पास पोल से टूटकर बिजली का तार खेत में गिरा हुआ था।
के तार पर नहीं पड़ी। जैसे ही उसका पैर टूटे हुए तार के संपर्क में आया, वह करंट की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

IMG 20261008 WA0031

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने रोशन कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को वापस घर लाया गया।

घटना की सूचना मिलने पर राजापाकर थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया।

वहीं, घटना की जानकारी विद्युत विभाग के कनीय अभियंता को भी मोबाइल फोन के माध्यम से दी गई है। परिजनों ने पूरे मामले की जांच कराने और मृतक के परिवार को आपदा कोष से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में भी बिजली के टूटे तार को लेकर चिंता और आक्रोश का माहौल है।

Trending News