Bihar News :राजापाकर में महिला सभा का आयोजन, सरकारी योजनाओं और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

IMG-20261008-WA0014
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के राजापाकर उत्तरी पंचायत अंतर्गत सोमवार हाट के प्रांगण में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) के तत्वावधान में महिला सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पंचायत स्तर की समस्याओं को सामने लाकर उनके समाधान की दिशा में पहल करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुखिया सरिता पटेल एवं पंचायत समिति सदस्य तपसी प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। महिला सभा में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण नली-गली निश्चय योजना, समाज कल्याण विभाग की योजनाओं, लोहिया स्वच्छता अभियान, आईसीडीएस, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सहित प्रखंड स्तर पर संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं अभियानों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई।

IMG 20261008 WA0014 scaled

 

सभा के दौरान उपस्थित महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया तथा पंचायत स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं से उनकी स्थानीय समस्याओं और शिकायतों को सामने रखने की अपील की गई।

आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम के प्रतिनिधियों ने बताया कि महिला सभा के माध्यम से पंचायत क्षेत्र की महिलाओं की समस्याओं को चिन्हित कर उन्हें ग्राम सभा पंजी में दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद इन समस्याओं को GPDP (ग्राम पंचायत विकास योजना) में शामिल कर उनके समाधान की दिशा में प्रयास किया जाएगा।

IMG 20261008 WA0011 scaled

कार्यक्रम में मुखिया सरिता पटेल, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल, पंचायत समिति सदस्य तपसी प्रसाद सिंह, अभिषेक कुमार, राधाकृष्ण कुमार, मनोहर कुमार, अनिल कुमार, रिचा गुप्ता, विपिन कुमार सिंह सहित आगा खान संस्थान से जुड़े प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

महिला सभा के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने और पंचायत के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Trending News