Agra News : देवरी रोड पर मोमोज खाने गए युवक को दबंगों ने कार में डालकर पीटा, 9 हजार रुपये और मोबाइल लूटने का आरोप

Screenshot_2026-09-01-19-57-27-874-edit_com.miui.gallery
Share News

आगरा। थाना एकता क्षेत्र के देवरी रोड स्थित हनुमान नगर, कोटली बगीची में दबंगई और मारपीट का कथित सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि मोमोज खाने गए एक युवक का मामूली बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर युवक को जबरन कार में डाल लिया और एक मार्केट के बेसमेंट में ले जाकर सरिया, हॉकी और पाइप से बेरहमी से पीटा। पीड़ित ने आरोपियों पर 9 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटने का भी आरोप लगाया है।

पीड़ित के पिता हरीओम ने पुलिस कमिश्नर आगरा को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पुत्र गौरव 28 अगस्त को देवरी रोड पर मोमोज खाने गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति का कंधा गौरव से टकरा गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद उक्त व्यक्ति ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया।

पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपियों ने गौरव को जबरन कार संख्या UP80 HY 2572 में बैठा लिया और अपनी मार्केट के बेसमेंट में ले गए। वहां उसके साथ सरिया, हॉकी और पाइप से मारपीट किए जाने का आरोप है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपियों की कमर में पिस्टल लगी हुई थी और विरोध करने या शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी गई।

Screenshot 2026 09 01 19 57 27 874 edit com.miui .gallery

 

शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोग
बताया गया है कि बेसमेंट में युवक के साथ मारपीट के दौरान शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि लोगों के पहुंचने के बाद किसी तरह गौरव को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया गया।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि जाते समय दबंगों ने धमकी दी कि यदि थाने में शिकायत या रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से मार देंगे और उन्हें इलाके में रहने नहीं दिया जाएगा।

पैर की नस कटने का आरोप
परिजनों के मुताबिक, मारपीट में गौरव गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसके पैर की नस कटने की बात कही गई है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।
पीड़ित के पिता हरीओम का कहना है कि वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं और किराए के मकान में रहकर मजदूरी करते हुए अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका आरोप है कि दबंगों द्वारा की गई मारपीट के कारण उनका परिवार भयभीत है।
थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप
पीड़ित परिवार का कहना है कि घायल गौरव को लेकर वे थाना एकता पहुंचे और घटना की शिकायत की। परिवार के अनुसार, पुलिस ने शिकायत ले ली, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

IMG 20260901 WA0063

पीड़ित के पिता ने पुलिस कमिश्नर आगरा से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने, अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने और घायल युवक को न्याय दिलाने की मांग की है।

Trending News