Agra News : कांग्रेस में शामिल होने के बाद डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ का आगरा में भव्य स्वागत, युवाओं और शिक्षा को लेकर बोले-राहुल गांधी की सोच से प्रभावित

IMG-20260831-WA0033
Share News

संवाददाता मुस्कान सिंह आजाद

आगरा। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद आगरा पहुंचे शिक्षाविद्, पर्यावरणविद् एवं समाजसेवी डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ का शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भव्य स्वागत किया गया। आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर-14, सिकंदरा स्थित राज रॉयल गार्डन में स्वागत समारोह के साथ डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ की प्रथम प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने 24 अगस्त को लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। आगरा में आयोजित अपनी पहली प्रेस वार्ता में उन्होंने कांग्रेस से जुड़ने के कारणों को स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय एवं प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के मार्गदर्शन तथा राहुल गांधी की युवाओं, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सरोकारों के प्रति सकारात्मक सोच से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं, शिक्षकों, स्नातकों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के मुद्दों को मजबूती से उठाने की आवश्यकता है। कांग्रेस संगठन के माध्यम से वह शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण, युवाओं और जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी तरीके से सामने लाने का प्रयास करेंगे।

IMG 20260831 WA0033

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
आगरा पहुंचने पर आयोजित स्वागत समारोह में शहर कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामनाथ सिकरवार के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ जैसे शिक्षाविद्, पर्यावरणविद् और समाजसेवी के पार्टी से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके जुड़ाव से विशेष रूप से युवाओं, शिक्षकों, स्नातकों और शिक्षा जगत के लोगों के बीच कांग्रेस की पहुंच और मजबूत होगी।

12 जिलों में संगठन को मिल सकता है नया आधार
विधान परिषद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी के रूप में देखे जा रहे डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ के कांग्रेस में शामिल होने के बाद आगरा सहित निर्वाचन क्षेत्र के 12 जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके सक्रिय जुड़ाव से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और युवाओं तथा स्नातकों के बीच पार्टी की सक्रियता बढ़ेगी।

डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और रोजगार युवाओं के भविष्य से सीधे जुड़े विषय हैं, इसलिए इन मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और राहुल गांधी के नेतृत्व में युवाओं को आगे बढ़ाने की सोच को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

 

Screenshot 2026 09 01 01 03 58 059 edit com.miui .gallery

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन योगेश कुलश्रेष्ठ एवं हरेन्द्र नरवर ने किया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी स्नातक रणवीर शर्मा, महेंद्र रावत, विनोद बंसल, सुमित विभव, एडवोकेट मुकेश कुमार सिंह प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, शहर उपाध्यक्ष गीता सिंह,रॉकी, सचिन यादव, सतीश एवं ताहिर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा शहर के शिक्षाविद् एवं समाजसेवियों में अंकित बिंदल, सोनिया, वीरेंद्र सिंघल, नीलम शर्मा, पंकज शर्मा, प्रतीक सिंह, फिरोज खान, नरेंद्र सोनी, ललितेश, मनीष पुजारी, अतुल कुलश्रेष्ठ, युवा शाखा के अध्यक्ष संजीव कुलश्रेष्ठ, शशि कुलश्रेष्ठ, नितिन जोहरी, आर.पी. सक्सेना एवं कुलदीप पाठक सहित अन्य वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ को नई राजनीतिक जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा जताया।

Trending News