Agra News :आगरा में ‘Agra Moves Better–2026’ अभियान, स्कूल से मेडिकल कॉलेज तक गूंजा स्वस्थ हड्डियों और सड़क सुरक्षा का संदेश

IMG-20260811-WA0064
Share News

संवाददाता मुस्कान सिंह आजाद

आगरा, 11 अगस्त 2026। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी (AOS) के माहव्यापी जनस्वास्थ्य अभियान ‘Agra Moves Better–2026’ के तहत मंगलवार को शहर में स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में किशोरियों की Bone Mineral Density (BMD) Screening की गई, जबकि विद्यार्थियों को मजबूत हड्डियों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वहीं FH Medical College में 100 से अधिक मरीजों की BMD जांच के साथ Healthcare Workers को Ergonomics Training दी गई।

IMG 20260811 WA0064

प्रिल्यूड स्कूल में किशोरियों की BMD स्क्रीनिंग
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सुबह करीब 9 बजे 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं के लिए BMD Screening Camp शुरू हुआ। AOS की टीम ने विद्यालय के क्लिनिक में उपकरण स्थापित कर छात्राओं की छोटे-छोटे बैच में जांच की।
कार्यक्रम में आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी, पूर्व सचिव डॉ. अनुपम गुप्ता और डॉ. देवांशु मोहानिया मौजूद रहे।
Grow Strong’ में विद्यार्थियों को बताए मजबूत हड्डियों के टिप्स
कक्षा IX से XII के विद्यार्थियों के लिए ‘Grow Strong’ Interactive Session आयोजित किया गया। डॉ. देवांशु मोहानिया ने किशोरावस्था में मजबूत हड्डियों के निर्माण के महत्व पर विद्यार्थियों से संवाद किया।
उन्होंने नियमित व्यायाम, शारीरिक गतिविधि, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, सही पोस्चर और स्वस्थ जीवनशैली को बेहतर Bone Health के लिए जरूरी बताया।

सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य, पोषण, व्यायाम और हड्डियों से जुड़े सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देकर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
Road Safety पर भी हुई विशेष चर्चा

IMG 20260811 WA0064 1

AOS सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने 16 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए Road Safety Interactive Session लिया। इसमें कम उम्र में वाहन चलाने के खतरे, ड्राइविंग लाइसेंस की निर्धारित आयु, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल, तेज गति और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल से होने वाले खतरे पर चर्चा की गई।

डॉ. संजय चतुर्वेदी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं है, बल्कि अपने और सड़क पर मौजूद प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के प्रति जिम्मेदारी है।

पूर्व सचिव डॉ. अनुपम गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को स्वस्थ और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11वीं की छात्रा पावी ने किया।
स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बनाना उद्देश्य

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों को स्वस्थ, जागरूक, जिम्मेदार और सशक्त नागरिक बनाना भी विद्यालय की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

FH Medical College में 100 से अधिक BMD जांच
अभियान के तहत FH Medical College में भी विशेष BMD Screening Programme आयोजित किया गया। यहां 100 से अधिक मरीजों की Bone Mineral Density जांच की गई।
मरीजों को हड्डियों की कमजोरी, ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम और समय रहते हड्डियों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई।
AOS की ओर से लोगों को यह संदेश भी दिया गया कि हड्डियों की कमजोरी लंबे समय तक बिना स्पष्ट लक्षण के रह सकती है और कई बार मामूली गिरावट के बाद होने वाला fracture इसका पहला संकेत बन सकता है।
Healthcare Workers को दिया Ergonomics Training
FH Medical College में मरीजों की BMD जांच के साथ Healthcare Workers के लिए Workplace Ergonomics Training भी आयोजित की गई।
AOS सदस्य डॉ. इमरान साजिद ने स्वास्थ्यकर्मियों को सही पोस्चर, body mechanics और सुरक्षित तरीके से काम करने के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने लंबे समय तक खड़े रहने, झुककर काम करने, मरीजों को उठाने या स्थानांतरित करने और लगातार एक ही मुद्रा में काम करने से होने वाली musculoskeletal समस्याओं से बचने के उपाय बताए।
उन्होंने नियमित movement breaks और सही working posture पर जोर दिया।

अगस्त भर चलेगा ‘Agra Moves Better–2026’ अभियान
आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के अनुसार ‘Agra Moves Better–2026’ पूरे अगस्त माह चलने वाला शहरव्यापी जनस्वास्थ्य अभियान है। इसके माध्यम से स्कूलों, अस्पतालों, स्वास्थ्यकर्मियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, पुलिसकर्मियों और विभिन्न सामाजिक वर्गों तक हड्डी, जोड़ एवं मांसपेशियों के स्वास्थ्य का संदेश पहुंचाया जा रहा है।
अभियान में Preventive Care, Early Diagnosis, Injury Prevention और Rehabilitation Awareness पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
AOS के अनुसार अभियान का मूल संदेश है—

IMG 20260811 WA0030

GROW STRONG • MOVE BETTER • STAY SAFE
मजबूत बनें • सक्रिय रहें • सुरक्षित रहें
डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ — अध्यक्ष, आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी
डॉ. संजय चतुर्वेदी — सचिव, आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी
डॉ. डी. वी. शर्मा — चेयरमैन, Public Awareness Programme
डॉ. सुशील गुप्ता — निदेशक, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल