Bihar News: राजापाकर में अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक, सदस्यता अभियान एवं 9 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

Share News

राजापाकर में किसान महासभा की बैठक में सदस्यता अभियान, 9 सदस्यीय समिति का गठन और किसानों से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा।

IMG-20260805-WA0010
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

राजापाकर, वैशाली।

प्रखंड क्षेत्र की दक्षिणी पंचायत स्थित अवकाश प्राप्त शिक्षक बृजेंद्र प्रसाद सिंह के आवासीय परिसर में अखिल भारतीय किसान महासभा की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रखंड अध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने की।

IMG 20260805 WA0010

बैठक में किसान महासभा के सदस्यता अभियान को गति देने तथा 9 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन की ओर से निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त को राजापाकर हाई स्कूल से प्रदर्शन मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद शनिचर हाट पर प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए 9 सदस्यीय समिति का गठन किया गया।

समिति में सर्वसम्मति से बृजेंद्र प्रसाद सिंह को अध्यक्ष तथा राम ललित प्रसाद सिंह, फकीरा सिंह, कपिल देव सिंह, मुख्तार सिंह, चंदेश्वर सिंह, रामप्रवेश सिंह, रामजन्म सिंह एवं सुरेश सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिला सचिव सुमन कुमार ने कहा कि बढ़ती कृषि लागत और घटते मुनाफे के कारण खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा बनती जा रही है, जिससे किसान गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्तावित 12 सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना तथा लैंड पूलिंग नीति के माध्यम से बिहार सरकार चार लाख एकड़ से अधिक कृषि भूमि कॉरपोरेट क्षेत्र को उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

बैठक को डॉ. भिखारी प्रसाद सिंह, राम इकबाल सिंह, अनिल प्रसाद सिंह सहित अन्य किसानों ने भी संबोधित किया।

You may have missed