Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव जी द्वारा जमीन कब्जाने के आरोपों का अजय धाकरे ने किया खण्डन

जनवाद टाइम्स 18 June 2020
IMG-20200618-WA0028
Share News
       

 

मनोज कुमार राजौरिया  :  इटावा की राजनीतिक गलियारों में उस समय गर्मी बढ़ गयी जब आज सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे जी पर जमीन कब्जाने के आरोप लगाए, जिस पर भारतीय जनता पार्टी इटावा के जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह धाकरे जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव के द्वारा जो प्रेस वार्ता करके मेरे ऊपर जो अनर्गल आरोप लगाए हैं वह सभी आरोप निराधार हैं एवं पूर्णता राजनीति से प्रेरित हैं ।

IMG 20200618 WA0028

भाजपा के जिला अध्यक्ष ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि सपा जिलाध्यक्ष ने मेरे ऊपर जिस प्लाट को लेकर गलत जानकारी पत्रकारों को दी है उसके विषय में यह बताना चाहता हूं कि जिस प्लाट पर मेरा मकान बना है उस मकान का रजिस्टर्ड बैनामा सहित सभी वैध कागजात मेरे पास उपलब्ध है ।

जब भी कोई उचित व्यक्ति इस विषय में जानकारी मांगेगा उसको वैद्य जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय धाकरे ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आज की घटना बड़ी ही हास्यास्पद है। आज भारतीय जनता पार्टी के नेता के ऊपर उस दल के लोग आरोप लगा रहे हैं जिनका आज तक का इतिहास सिर्फ लोगों की जमीन कब्जे करने का एवं गुंडई करने का रहा है ।

समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता नेतृत्व सहित इस कार्य को करने में महारथ हासिल किए हुए हैं पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय धाकरे जी ने आगे बोलते हुए कहा कि आज समाजवादी पार्टी मुद्दा विहीन हो चुकी है । देश में आदरणीय मोदी जी की सरकार एवं प्रदेश में आदरणीय योगी जी की सरकार के द्वारा गरीब शोषित वंचित मजदूर विद्यार्थी सभी के पक्ष में लगातार काम किया जा रहा है ।इससे समाजवादी पार्टी बौखलाई हुई है और वो बौखला कर इस तरीके के अनर्गल आरोप लगाने का काम कर रही है ।

Post navigation

Previous: Etawah News : मंडी शुल्क के विरोध में धरने पर बैठे व्यापारी
Next: Etawah News : सेवाश्रम अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में कचहरी इटावा में किया चीनी सामान का वहिष्कार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.