Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : हिंदू वादी संगठन द्वारा चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के पुतले का दहन व एंग्री यूथ ने शहीदों की याद में निकाला कैंडिल मार्च

जनवाद टाइम्स 18 June 2020
IMG-20200618-WA0018
Share News
       

 

संवाददाता सुशील चंद्र । आगरा के जरार कस्बे में हिन्दू वाहिनी और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के पुतले का दहन किया गया ।

IMG 20200618 WA0018
गलवा घाटी में भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद भारत के लोगों में रोष व्याप्त है। लोग जगह जगह चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन कर रहे हैं चीनी सामान का बहिष्कार कर रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि आगे से कोई भी व्यक्ति चीन के बनाए हुए सामान को बाजार से नहीं खरीदेगा। इसी क्रम में आज है जरार चौराहे पर हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग का पुतला दहन किया और भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद चीन मुर्दाबाद ,चीनी सामान का बहिष्कार करो ,स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ आदि नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। सेना के रिटायर्ड जितेंद्र सिंह भदौरिया में कहा कि चीन हमेशा से दोहरा व्यवहार करता रहा है।उसने भारत के सैनिकों पर हमला कर कायराना हरकत की है जिसे भारतीय सेना सहन नहीं करेगी।पूर्व सैनिक ने कहा कि अब भारत 1962 वाला भारत नहीं रहा है यह भारत नए युग का है और हम किसी भी मामले में चीन से पीछे नहीं हैं।चीन की इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जबाब देंगे। शहीद हुए वीर सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे हमारी सरकार मोदी जी के नेतृत्व में शहीद हुए सैनिकों का बदला जरूर लेगी उन्होंने कहा कि अगर सरकार उन्हें दोबारा मौका दे तो वह फिर से भारतीय सीमा पर जाकर देश की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ने को भी तैयार हैं ।पुतला दहन करने वालों में हिंदू वाहिनी और भाजपा के जिला महामंत्री मानवेंद्र सिंह राठौर ,मंडल अध्यक्ष व रामबरन कुशवाह, मंडल अध्यक्ष वाह देहात शिवकुमार शर्मा ,महामंत्री अमित ओझा, रविंद्र,श्यामवीर, सत्यवीर गुर्जर, प्रदीप चौहान ,रामू गुर्जर, नेत्रपाल वर्मा सुरेश गुप्ता, आशीष, आलोक ओझा, जितेंद्र भदोरिया, सुखदेव वर्मा आदि उपस्थित रहे।
एंग्री यूथ ने शहीदों की याद में निकाला कैंडिल मार्च

IMG 20200618 WA0017

गलवा घाटी में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों के सम्मान में बाह के गाँधी चबूतरे पर सामाजिक संगठन एंग्री यूथ एन जी ओ द्वारा बीती शाम कैंडिल मार्च निकाला गया जिसमें कस्बे के सैकड़ों लोगों ने कैंडिल जलाकर चीनी सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धाजंलि अर्पित की।एलएसी पर चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों पर किये गए कायराना हमले से देश के लोगों में रोष व्याप्त है।इसी परिप्रेक्ष्य में सामाजिक संस्था द्वारा शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

Post navigation

Previous: Uttar Pradesh : जनपद प्रतापगढ़ में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
Next: Etawah News : शहर में एक साथ चार हॉटस्पॉट बने , ग्रीन जोन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.