Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0241
Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

इटावा। किसानों को आधुनिक, टिकाऊ और कम लागत वाली खेती के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से इफ्को द्वारा जिला स्तरीय सहकारी गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों, इफ्को के विशेषज्ञों, सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों और किसानों ने भाग लिया। इस दौरान नैनो यूरिया, नैनो डीएपी एवं अन्य नैनो उर्वरकों के उपयोग और उनके लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई।

IMG 20260724 WA0240

गोष्ठी में अधिकारियों ने बताया कि नैनो उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग से फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन में वृद्धि होती है। साथ ही रासायनिक उर्वरकों की खपत कम होने से खेती की लागत घटती है, मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। किसानों को नैनो उर्वरकों के सही उपयोग, छिड़काव की विधि एवं उपयुक्त समय की भी जानकारी दी गई।

उपनिदेशक कृषि सतीश कुमार पांडे ने कहा कि नैनो उर्वरकों का व्यापक प्रदर्शन किया जाए, ताकि किसानों तक इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हो सके। उन्होंने कहा कि नैनो उर्वरक लाभकारी हैं और रासायनिक उर्वरकों का प्रभावी विकल्प बन सकते हैं। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर गोष्ठियों और प्रदर्शन प्लॉटों का आयोजन किया जाना चाहिए।

जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह ने कहा कि किसानों के खेतों में लगाए गए नैनो डीएपी के प्रदर्शन सफल और लाभकारी साबित हुए हैं। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के प्रयोग से कृषि लागत कम होती है तथा किसानों की आय में वृद्धि होती है।

सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता कमलेश नारायण वर्मा ने कहा कि किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जिले में डीएपी और यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता है तथा सभी सहकारी समितियों पर खाद का पर्याप्त भंडारण किया गया है। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग के बाद अब संतुलित एवं प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना समय की आवश्यकता है और नैनो यूरिया व नैनो डीएपी इस दिशा में बेहतर विकल्प हैं।

इफ्को कानपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बी.के. निगम ने बताया कि भारत सरकार के ‘भूमि बचाओ, मृदा बचाओ’ अभियान एवं पीएम प्रणाम योजना के तहत रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करते हुए उत्पादन बनाए रखने और किसानों की लागत घटाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इफ्को किसानों को जागरूक करने के लिए विभिन्न सहकारी समितियों पर किसान गोष्ठियों और प्रदर्शन प्लॉटों का आयोजन करेगा, ताकि किसान स्वयं नैनो उर्वरकों के सकारात्मक परिणाम देख सकें।

गोष्ठी में उपनिदेशक कृषि सतीश कुमार पांडे, जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह, जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक नंदकिशोर, इफ्को नई दिल्ली के आम सभा सदस्य राहुल यादव, पीसीएफ के जिला प्रबंधक अमजद खान, इफ्को इटावा के क्षेत्रीय प्रबंधक सौरभ पांडे, उमाशंकर यादव सहित कृषि एवं सहकारिता विभाग के कई अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.