Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डीएम के निर्देश पर कौनहारा घाट श्मशान घाट में तीन पालियों में चल रहा विशेष स्वच्छता अभियान

जनवाद टाइम्स 20 July 2026
IMG-20260720-WA0041
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर, वैशाली।

जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर हाजीपुर स्थित कौनहारा घाट श्मशान घाट सहित जिले के अन्य प्रमुख घाटों पर व्यापक स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

IMG 20260720 WA0041

जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार कौनहारा घाट श्मशान घाट पर प्रतिदिन तीन पालियों में विशेष साफ-सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। घाट परिसर से नियमित रूप से कचरे का उठाव कराया जा रहा है तथा पूरे परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नगर परिषद, हाजीपुर की टीम लगातार कार्य कर रही है।

घाट पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुराने एवं खराब हाईमास्ट तथा स्ट्रीट लाइटों को बदला जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार नए प्रकाश उपकरण भी लगाए जा रहे हैं, ताकि रात्रि के समय आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिला पदाधिकारी ने कौनहारा घाट श्मशान घाट सहित जिले के अन्य प्रमुख घाटों को चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है और शेष अतिक्रमण भी शीघ्र हटाया जाएगा।

अभियान के दौरान नगर परिषद, हाजीपुर के स्वच्छता कर्मियों ने घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। लोगों से अपील की गई कि वे घाट परिसर में गंदगी न फैलाएं और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान की निगरानी नगर कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार दास एवं जिला परियोजना पदाधिकारी (नमामि गंगे) मुनेश कुमार कर रहे हैं। अभियान में नगर प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी, स्वच्छता पदाधिकारी मोहित अभिषेक, स्वच्छता साथी, स्वच्छता कर्मी तथा नगर परिषद, हाजीपुर की टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि कौनहारा घाट केवल धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि वैशाली जिले की महत्वपूर्ण पहचान भी है। इसकी स्वच्छता, सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं का विकास जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान निरंतर जारी रखने तथा घाट पर आने वाले प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Post navigation

Previous: Bihar News: मॉनसून और गंगा-गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर वैशाली जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश
Next: Bihar News: डीएम वैशाली के सतत अनुश्रवण में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, उपभोक्ताओं को समयबद्ध गैस उपलब्ध कराने के निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260721-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 21 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल
  • बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
  • बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन
  • बिहार न्यूज़: पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर में विभिन्न समस्याओं का हुआ समाधान, कई आवेदनों का मौके पर निष्पादन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.