Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: पश्चिम चंपारण के एसपी ने नवलपुर, मनुआपुल और योगापट्टी थानों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260719-WA0014
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण।

पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक ने 18 जुलाई 2026 को नवलपुर, मनुआपुल एवं योगापट्टी थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, मालखाना, हाजत, विभिन्न अभिलेखों, अपराध पंजी, आगंतुक पंजी, सीसीटीवी व्यवस्था तथा साफ-सफाई की स्थिति का गहन निरीक्षण किया गया।

IMG 20260719 WA0014

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आम नागरिकों के साथ विनम्र, संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थानों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसरों में स्वच्छता, अनुशासन एवं बेहतर कार्य व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उपलब्ध अभिलेखों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, अभिलेखों के नियमित संधारण तथा सीसीटीवी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश भी दिए, ताकि पुलिस कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बन सके।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) बेतिया, नवलपुर थाना, मनुआपुल थाना एवं योगापट्टी थाना के थानाध्यक्ष सहित संबंधित थानों के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News: चकिया में अवैध कारतूस फैक्ट्री का भंडाफोड़, 500 से अधिक कारतूस बरामद; 4 आरोपी गिरफ्तार
Next: Bihar News: ‘उत्तम शिक्षा और श्रेष्ठ संस्कार से ही बनेंगे आदर्श नागरिक’ – महापौर गरिमा देवी सिकारिया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260720-WA0039
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डीएम वैशाली के सतत अनुश्रवण में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, उपभोक्ताओं को समयबद्ध गैस उपलब्ध कराने के निर्देश

जनवाद टाइम्स 20 July 2026
IMG-20260720-WA0041
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डीएम के निर्देश पर कौनहारा घाट श्मशान घाट में तीन पालियों में चल रहा विशेष स्वच्छता अभियान

जनवाद टाइम्स 20 July 2026
IMG-20260720-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: मॉनसून और गंगा-गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर वैशाली जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश

जनवाद टाइम्स 20 July 2026
IMG-20260720-WA0120
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

जनवाद टाइम्स इटावा 20 July 2026

Latest News

  • Bihar News: डीएम वैशाली के सतत अनुश्रवण में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, उपभोक्ताओं को समयबद्ध गैस उपलब्ध कराने के निर्देश
  • Bihar News: डीएम के निर्देश पर कौनहारा घाट श्मशान घाट में तीन पालियों में चल रहा विशेष स्वच्छता अभियान
  • Bihar News: मॉनसून और गंगा-गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर वैशाली जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश
  • Etawah News: सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
  • Etawah News: जसवंतनगर तहसील में नवागत एसडीएम ने वकीलों संग की बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर दिया जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.