Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: ‘उत्तम शिक्षा और श्रेष्ठ संस्कार से ही बनेंगे आदर्श नागरिक’ – महापौर गरिमा देवी सिकारिया

551 मॉडल स्कूलों के शुभारंभ अवसर पर शेखौना में आयोजित समारोह में महापौर ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।
जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260719-WA0013
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण।

नगर निगम क्षेत्र के शेखौना स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने विद्यार्थियों से उत्तम शिक्षा एवं श्रेष्ठ संस्कार ग्रहण कर देश, समाज और परिवार की ईमानदारी से सेवा करने का आह्वान किया।

IMG 20260719 WA0012

रविवार को बिहार सरकार द्वारा राज्यभर में 551 मॉडल स्कूल (सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय) के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित समारोह में महापौर गरिमा देवी सिकारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

IMG 20260719 WA0013

कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट एवं गाइड के कैडेटों द्वारा परेड और सलामी के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ऋतु झा एवं विद्यालय परिवार ने महापौर का पुष्पगुच्छ और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से भव्य स्वागत किया।

अपने संबोधन में महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे उत्तम शिक्षा और श्रेष्ठ संस्कार प्राप्त कर एक जिम्मेदार एवं योग्य नागरिक बनें तथा अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करते हुए देश, समाज और परिवार की ईमानदारी से सेवा करें। उन्होंने कहा कि यही जीवन की वास्तविक सफलता है।

प्रधानाध्यापिका ऋतु झा ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार की इस पहल का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मॉडल स्कूलों की स्थापना से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News: पश्चिम चंपारण के एसपी ने नवलपुर, मनुआपुल और योगापट्टी थानों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Next: Bihar News: राजापाकर में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर दिया गया जोर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260719-WA0020
  • Breaking News

Bihar News: एआईएसएफ ने राजापाकर में मशाल जुलूस निकालकर शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर किया प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260719-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली के 16 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का वर्चुअल लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया अध्याय शुरू

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260401-WA0013(6)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: जमीन विवाद में दोनों पक्षों ने बराटी थाने में दर्ज कराई शिकायत, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और धमकी के आरोप

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260719-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर दिया गया जोर

जनवाद टाइम्स 19 July 2026

Latest News

  • Bihar News: एआईएसएफ ने राजापाकर में मशाल जुलूस निकालकर शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर किया प्रदर्शन
  • Bihar News: वैशाली के 16 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का वर्चुअल लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया अध्याय शुरू
  • Bihar News: जमीन विवाद में दोनों पक्षों ने बराटी थाने में दर्ज कराई शिकायत, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और धमकी के आरोप
  • Bihar News: राजापाकर में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर दिया गया जोर
  • Bihar News: ‘उत्तम शिक्षा और श्रेष्ठ संस्कार से ही बनेंगे आदर्श नागरिक’ – महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.