Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

Ambedkar Nagar News: आवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर को किया लहूलुहान, ग्रामीणों, पुलिस और वन विभाग ने घंटों चलाया रेस्क्यू अभियान

जनवाद टाइम्स 1 June 2026
IMG-20260601-WA0012
Share News
       

संवाददाता: पंकज कुमार

आलापुर (अम्बेडकरनगर)

अम्बेडकरनगर जिले के विकासखंड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत मुबारकपुर पिकार में सोमवार सुबह आवारा कुत्तों के आतंक का एक भयावह मामला सामने आया। गांव में पहुंचे एक बंदर पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। कुत्तों के हमले से बंदर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

IMG 20260601 WA0012 1

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना सुबह लगभग 6 बजे की है। आवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर को घेरकर उस पर हमला कर दिया। हमले में बंदर का एक हाथ बुरी तरह घायल हो गया, जबकि उसके सिर में भी गंभीर चोटें आईं। घायल होने के कारण बंदर चलने-फिरने में असमर्थ हो गया।

https://janvadtimes.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260601-WA0010.mp4

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बंदर को कुत्तों के चंगुल से बचाया। इसके बाद थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर क्षेत्रीय दरोगा अजय कुमार यादव, दीवान ध्रुव कुमार तथा चौकीदार विवेका मौर्य मौके पर पहुंचे। वहीं वन विभाग की ओर से प्रदीप चौबे भी घटनास्थल पर पहुंचे।

20260601 112200

घायल बंदर को सुरक्षित पकड़ना चुनौतीपूर्ण था। काफी प्रयासों के बाद ग्रामीणों ने मछली पकड़ने वाले जाल की सहायता से बंदर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए तेन्दुआईकला चोरमरा पशु चिकित्सालय ले जाया गया।
पशु चिकित्सकों द्वारा घायल बंदर का प्राथमिक उपचार किया गया। उसे आवश्यक दवाएं और इंजेक्शन दिए गए।

ब्लॉक तेन्दुआईकला चोरमरा के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवीन्द्र कुमार चक्रवर्ती ने बताया कि आवारा कुत्तों के हमले में घायल हुए बंदर का उपचार कर उसे वन विभाग की तेन्दुआ कला नर्सरी में सुरक्षित रखा गया है, जहां उसकी निगरानी की जा रही है।

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक पर चिंता व्यक्त की है। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा कुत्तों के झुंड अब केवल पशुओं ही नहीं, बल्कि इंसानों के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

Post navigation

Previous: बिहार न्यूज: इनवर्टर का तार ठीक करने के दौरान करंट लगने से रेलवे कर्मचारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Next: Etawah News : लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती एवं विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.