Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

बेतिया में भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, भूमिहीनों को वासगीत जमीन और सात सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 30 May 2026
IMG-20260530-WA0004
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण।

भाकपा (माले) रेड फ्लैग की पश्चिम चंपारण जिला कमिटी के बैनर तले जिला समाहर्ता कार्यालय के समक्ष सात सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय यादव एवं रीता रवि ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन मनोज सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

IMG 20260530 WA0005

धरना को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) रेड फ्लैग के केंद्रीय कमिटी सदस्य चन्द्रशेखर ने कहा कि बिहार में आज भी भूमि विवाद, सामाजिक असमानता और गरीबों के अधिकारों से जुड़े मुद्दे गंभीर बने हुए हैं। उन्होंने योगापट्टी अंचल के नवलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढढवा गांव में भूमि विवाद के मामले का उल्लेख करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

सभा में वक्ताओं ने भूमिहीन परिवारों को बेतिया राज की जमीन पर वासगीत भूमि उपलब्ध कराने, गरीबों के आवासीय अधिकारों की रक्षा करने तथा भूमि संबंधी लंबित मामलों के समाधान की मांग उठाई।

भाकपा (माले) रेड फ्लैग के राज्य सचिव रवीन्द्र Kumar ‘रवि’ ने कहा कि राज्य में गरीबों और भूमिहीनों के आवासीय अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बसे गरीब परिवारों को उजाड़ने के बजाय उनके पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

धरना को संबोधित करते हुए नेताओं ने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांगजन पेंशन के नियमित भुगतान की मांग भी उठाई। वक्ताओं ने कहा कि लाभार्थियों को समय पर पेंशन उपलब्ध कराई जाए तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को और प्रभावी बनाया जाए।

धरना को पिंकी देवी, भिखम राम, श्वेता देवी, राधा देवी, बिरक्षण महतो, सावित्री देवी एवं शीला देवी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम के समापन के बाद रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी सात सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम जिला पदाधिकारी को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की।

इस संबंध में जानकारी भाकपा (माले) रेड फ्लैग के नेता मुन्नी लाल चौधरी द्वारा दी गई।

Post navigation

Previous: गोपालगंज में भाकपा माले का प्रदर्शन: सुमन देवी हत्याकांड में दोषियों को सजा और निर्दोषों की रिहाई की मांग
Next: राजापाकर अंचल कार्यालय में भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित, कई मामलों का हुआ निष्पादन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260530-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

राजापाकर अंचल कार्यालय में भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित, कई मामलों का हुआ निष्पादन

जनवाद टाइम्स 30 May 2026
IMG-20260530-WA0004
  • Breaking News

बेतिया में भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, भूमिहीनों को वासगीत जमीन और सात सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 30 May 2026
IMG-20260530-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

गोपालगंज में भाकपा माले का प्रदर्शन: सुमन देवी हत्याकांड में दोषियों को सजा और निर्दोषों की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 30 May 2026
IMG-20260530-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: शिक्षक डॉ. रणधीर कुमार को पीएचडी की उपाधि मिलने पर विद्यालय में किया गया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 30 May 2026

Latest News

  • राजापाकर अंचल कार्यालय में भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित, कई मामलों का हुआ निष्पादन
  • बेतिया में भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, भूमिहीनों को वासगीत जमीन और सात सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
  • गोपालगंज में भाकपा माले का प्रदर्शन: सुमन देवी हत्याकांड में दोषियों को सजा और निर्दोषों की रिहाई की मांग
  • Bihar News: शिक्षक डॉ. रणधीर कुमार को पीएचडी की उपाधि मिलने पर विद्यालय में किया गया सम्मानित
  • बराटी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.