Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

गोपालगंज में भाकपा माले का प्रदर्शन: सुमन देवी हत्याकांड में दोषियों को सजा और निर्दोषों की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 30 May 2026
IMG-20260530-WA0003
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण।

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र अंतर्गत महरादेउर गांव में सुमन देवी की हत्या के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने तथा घटना के बाद निर्दोष ग्रामीणों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाकपा माले ने गोपालगंज में प्रतिवाद मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों ने भाग लिया।

IMG 20260530 WA0003

प्रतिवाद मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मौनिया चौक पहुंचा, जहां यह एक जनसभा में परिवर्तित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने “सुमन देवी के हत्यारों को कड़ी सजा दो”, “निर्दोष लोगों पर दमन बंद करो”, “झूठे मुकदमे वापस लो”, “गिरफ्तार लोगों को रिहा करो” तथा “पुलिसिया मनमानी पर रोक लगाओ” जैसे नारे लगाए।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य रविन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि महरादेउर गांव में हुई सुमन देवी की हत्या अत्यंत दुखद एवं निंदनीय घटना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का पहला दायित्व वास्तविक दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करना था, लेकिन इसके बजाय न्याय की मांग कर रहे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में ग्रामीणों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं तथा 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है। अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जबकि अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के बजाय गरीबों, दलितों, पिछड़ों और आम नागरिकों को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।

भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य राघव प्रसाद ने सुमन देवी हत्याकांड के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने, निर्दोष ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा गिरफ्तार लोगों को तत्काल रिहा करने की मांग की।

वहीं, माले नेता विधा प्रसाद ने पुलिस की कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच कराने, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।

भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुभाष सिंह कुशवाहा ने कहा कि यदि प्रशासन शीघ्र न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं करता है तो भाकपा माले और उसके जनसंगठन आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे तथा गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक संघर्ष को तेज किया जाएगा।

सभा को भाकपा माले नेता अर्जुन सिंह कुशवाहा, मुन्ना शर्मा, रामनाथ राम, मंजूर आलम, राम प्रवेश राम, मालती देवी, आरती देवी, आरवाईए जिला नेता रिसू कुमार, रविन्द्र राम तथा रामानंद प्रसाद सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया।

Post navigation

Previous: Bihar News: शिक्षक डॉ. रणधीर कुमार को पीएचडी की उपाधि मिलने पर विद्यालय में किया गया सम्मानित
Next: बेतिया में भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, भूमिहीनों को वासगीत जमीन और सात सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260719-WA0020
  • Breaking News

Bihar News: एआईएसएफ ने राजापाकर में मशाल जुलूस निकालकर शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर किया प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260719-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली के 16 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का वर्चुअल लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया अध्याय शुरू

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260401-WA0013(6)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: जमीन विवाद में दोनों पक्षों ने बराटी थाने में दर्ज कराई शिकायत, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और धमकी के आरोप

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260719-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर दिया गया जोर

जनवाद टाइम्स 19 July 2026

Latest News

  • Bihar News: एआईएसएफ ने राजापाकर में मशाल जुलूस निकालकर शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर किया प्रदर्शन
  • Bihar News: वैशाली के 16 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का वर्चुअल लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया अध्याय शुरू
  • Bihar News: जमीन विवाद में दोनों पक्षों ने बराटी थाने में दर्ज कराई शिकायत, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और धमकी के आरोप
  • Bihar News: राजापाकर में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर दिया गया जोर
  • Bihar News: ‘उत्तम शिक्षा और श्रेष्ठ संस्कार से ही बनेंगे आदर्श नागरिक’ – महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.