Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah

Etawah News: खुशनुमा माहौल में अदा हुई ईद उल अज़हा की नमाज, देश भर में मांगी गई अमन चैन की दुआएं

जनवाद टाइम्स इटावा 28 May 2026
IMG-20260528-WA0081
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा। ईद उल अज़हा बकरीद का पर्व शहर में हर्षोल्लास और खुशनुमा माहौल के साथ मनाया गया। हजारों मुसलमानो ने ईदगाह सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद उल अज़हा बकरीद की नमाज अदा कर एक दूसरे को गले मिलकर ईद उल अज़हा (बकरीद )की बधाई देते हुए नज़र आये। ईदगाह इमाम मौलाना कमालुद्दीन ने मुल्क में अमन चैन एवं आपसी भाईचारा बना रहे यह खुदा से दुआ मांगी।

 

शहर ईदगाह में ईद उल अज़हा बकरीद की नमाज दो शिफ्टों में अदा की गई, पहली शिफ्ट 6 बजकर 45 मिनट पर मौलाना कमालुद्दीन अशरफी ने नमाज अदा की,वहीं दूसरी शिफ्ट 7 बजकर 45 मिनट पर मौलना फरहान बरकाती ने नमाज़ अदा करवाई।

ईद उल अज़हा की नमाज के लिए दोनों शिफ्टों में ईदगाह खचाखच भरी नज़र आई जहां हजारों नमाजियों ने ईद उल अज़हा (बकरीद) की नमाज अदा की । ईद कमेटी द्वारा ईदगाह भर जाने पर नमाजियों को विभिन्न शहर की मस्जिदों में भेजा गया जहां नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की ,ईदगाह में नमाज की व्यवस्था में खजांची अब्दुल हन्नान चांद मंसूरी, सेक्रेट्री डॉ अफजाल अहमद खान सहित समस्त कमेटी का सराहनीय योगदान रहा ।

पुलिस प्रशासन ने नमाज को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने के लिए सुरक्षा के कई कड़े इंतजाम किए गए हर चौराहे पर दिखी पुलिस।

ईद उल अज़हा बकरीद की नमाज के बाद बकरीद की बधाई देने के लिए सपा,बसपा,कांग्रेस एवं कई सामाजिक संगठन सक्रिय रहे और एक दूसरे की गले लगाकर बधाई दी। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बबलू शाक्य, प्रभारी विकास गुप्ता उर्फ़ विक्की, पूर्व विधानसभा सदर प्रत्याशी सर्वेश शाक्य ,आशीष राजपूत, उमेश राजपूत डुल्ले,पूर्व प्रत्याशी राशिद खान, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रभारी इमरान अहमद, फरहान शान,क़ौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास, मुन्ना खालिद अंसारी ,एड. फईम अब्बास, खुर्शीद आलम,अज़हर फरीदी , जैनुल आब्दीन, डॉ महेश चंद्रा, जिला अध्यक्ष सैफ तैमूरी,ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद , शेख मेहंदी हसनउर्फ़ चीनी, शेख शाहनूर, शेख अकील अहमद, एवं उनके परिवार की तरफ से बलराम सिंह चौराहे पर इस साल भी नमाजियों के लिए बुजु करने के लिए पानी का इंतजाम था एवं मीठा सरवत भी वितरण कर रहे थे।हाजी गुड्डू मंसूरी, इटावा मशहूर शायर रौनक इटावी,मोहम्मद अजीम भाई मोअज्जम, मुराद अली, हाफ़िज़ कैफ साहब, नाजिम, अनस खान, शाहबाज खान, पत्रकार इमरान खान फरीदी , इंसानी भाईचारा अध्यक्ष मोहम्मद आमीन,व्यापारी नेता आलोक दीक्षित,सैफ तैमूरी आदि लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद उल अज़हा (बकरीद) की बधाई दी।

Post navigation

Previous: Etawah News: रेड अलर्ट जारी: अगले 24 घंटे में तेज आंधी, ओलावृष्टि और 90 KM/H तक तूफानी हवाओं की चेतावनी
Next: Agra न्यूज़ :आगरा में मानवता की मिसाल: 30 दिन से भटक रहे मंदबुद्धि युवक ‘मोंटी’ को पत्रकार और पुलिस की मदद से मिला परिवार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.