Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar

Bihar News: 27.12 लाख की लागत से बनेगी जोड़ा इनार स्कूल से कालीबाग मंदिर गेट तक डबल लेन पीसीसी सड़क

जनवाद टाइम्स इटावा 8 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-08 at 5.36.48 PM
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह

बेतिया। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-03 में जोड़ा इनार मिडिल स्कूल से ऐतिहासिक कालीबाग मंदिर के मुख्य गेट तक जल्द ही डबल लेन पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस महत्वपूर्ण योजना की जानकारी देते हुए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के लिए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी कर शिवम कंस्ट्रक्शन को कार्य एजेंसी के रूप में चयनित किया गया है।

महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि योजना की कुल प्राक्कलित राशि 27.39 लाख रुपये निर्धारित की गई थी, जबकि तकनीकी स्वीकृति के आधार पर नगर निगम प्रशासन द्वारा 27.12 लाख रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा कि यह सड़क वर्षों से जर्जर स्थिति में थी, जिससे स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय पार्षद सहमत अली द्वारा महापौर की अध्यक्षता वाली बोर्ड बैठक में इस सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे बोर्ड से पारित होने के बाद नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित द्वारा कार्यादेश जारी किया गया।

नगर निगम प्रशासन ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया है कि सड़क निर्माण कार्य तीन माह के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने, निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री उपयोग करने एवं मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी देने की सख्त हिदायत दी गई है।

महापौर ने बताया कि निर्माण कार्य का भुगतान मापी पुस्तिका के आधार पर ही किया जाएगा। इसके अलावा कार्य स्थल की पूर्व एवं पश्चात फोटोग्राफी अनिवार्य की गई है तथा विभागीय जांच के बाद ही राशि निर्गत की जाएगी। समय सीमा का उल्लंघन करने पर संबंधित एजेंसी पर आर्थिक दंड लगाने का भी प्रावधान किया गया है।

Post navigation

Previous: Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में स्टेक होल्डर कार्यशाला आयोजित, किसानों को आधुनिक तकनीकों की दी जानकारी
Next: Bihar News: जनसुनवाई में 95 मामलों की सुनवाई, 19 मई से जिलेभर में लगेगा ‘सहयोग शिविर’

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.