Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar

Bihar News: जनसुनवाई में 95 मामलों की सुनवाई, 19 मई से जिलेभर में लगेगा ‘सहयोग शिविर’

जनवाद टाइम्स इटावा 8 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-08 at 5.36.27 PM
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह

बेतिया। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने आम लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान कुल 95 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण एवं राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं।

जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली। जनसुनवाई में अब्दुल कलाम, कुसुम देवी, शिवजी प्रसाद, शोभा देवी, बच्चा राम, मालती देवी, ललिता देवी, रामदेव महतो, सुरेश साह, पूनम देवी, इंदु देवी, हसरत अली एवं यमुना यादव सहित कई लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

यह कार्यक्रम सात निश्चय-3 के तहत संचालित “सबका सम्मान-जीवन आसान” अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे लोगों ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती रोचना माद्री, पीजीआरओ मासूम अंसारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इसी क्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने जानकारी दी कि जन समस्याओं के समाधान हेतु आगामी 19 मई से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में “सहयोग शिविर” आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील तरीके से समाधान करना है।

जिलाधिकारी ने बताया कि इन शिविरों में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समाज कल्याण योजनाओं से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए संबंधित ग्रामीणों से पूर्व से ही आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या गंभीरता से सुनी जाए तथा पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जिलेवासियों से अपील की गई कि वे अपनी शिकायतों एवं सुझावों के साथ “सहयोग शिविर” में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस पहल का लाभ उठाएं।

Post navigation

Previous: Bihar News: 27.12 लाख की लागत से बनेगी जोड़ा इनार स्कूल से कालीबाग मंदिर गेट तक डबल लेन पीसीसी सड़क
Next: Agra news :“माँ की विरासत” : डॉ प्रमोद कुमार ने कविता में माँ, मातृभूमि और मातृभाषा के महत्व को किया भावपूर्ण अभिव्यक्त

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.