Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा :
“चलने वाला मंज़िल पाता है, बैठा पीछे रह जाता है…” जैसी प्रेरणादायक पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए समाजसेवा को समर्पित भारत विकास परिषद की तुलसी शाखा निरंतर सक्रियता के साथ आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला का आयोजन पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में डॉ कैलाश चंद्र यादव ने अध्यक्ष, डॉ ध्रुव कुमार गुप्ता ने सचिव एवं मौसमी पाल ने कोषाध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण किया। यह दायित्व ग्रहण समारोह महासचिव आलोक रायजादा द्वारा सम्पन्न कराया गया, जबकि पांचों गतिविधि संयोजकों को डॉ स्नेहलता उमराव ने दायित्व दिलाया।

WhatsApp Image 2026 05 03 at 2.05.42 PM

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर रोली-अक्षत अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा डॉ रमेश शुक्ला, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ राजेश नारायण दुबे, महासचिव आलोक रायजादा, वित्त सचिव निशंक जैन एवं महिला सहभागिता संयोजक रीना राठौर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों का स्वागत शाखा अध्यक्ष डॉ कैलाश चंद्र यादव एवं संयोजक रश्मि यादव द्वारा रोली-अक्षत एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। इस अवसर पर विश्व श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में 11 श्रमिकों को मंच से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने अपने संबोधन में महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता जताई तथा बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने भारत विकास परिषद के समाजसेवी कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में सहयोग का आश्वासन भी दिया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ रमेश शुक्ला ने कार्यक्रमों के सफल संचालन, अनुशासन, मंच व्यवस्था एवं आयोजन की बारीकियों पर प्रकाश डाला। वहीं प्रांतीय अध्यक्ष डॉ आर.एन. दुबे ने परिषद के मूल मंत्र “संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण” को अपनाते हुए निस्वार्थ समाजसेवा के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में पांचाल प्रांत की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य भी शामिल हुए। साथ ही तुलसी शाखा के वरिष्ठ समाजसेवियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने लंबे समय से समाजसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कार्यक्रम का संचालन नीलिमा चौधरी ने किया, जबकि अंत में सचिव डॉ ध्रुव कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य समाजसेवी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.10.27 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.08.36 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026

Latest News

  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • Bihar News : राजापाकर में जनगणना शुरू, पर्यवेक्षकों की बैठक में दिए गए जरूरी निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.