Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
IMG-20260424-WA0120
Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर, इटावा। कृभको द्वारा केबीएसके जसवंतनगर, इटावा को आवंटित मृदा परीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मृदा परीक्षण अभियान चलाकर किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान धरबार श्री राम विरेश यादव रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगोष्ठी के दौरान किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया तथा फसलों की बेहतर पैदावार के लिए उर्वरकों का सही मात्रा में प्रयोग करने की सलाह दी गई।

कृभको के अधिकारियों द्वारा किसानों को संस्था के उत्कृष्ट उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी गई और जैविक खेती को अपनाने के साथ-साथ संतुलित रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग पर जोर दिया गया। इसके अलावा किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया गया और इसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि भविष्य में फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से ही उर्वरकों का वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में मृदा परीक्षण की प्रक्रिया, उसकी उपयोगिता तथा मृदा नमूना लेने की विधि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान ग्राम के किसानों के खेतों से कुल 50 मृदा नमूने एकत्रित किए गए। अंत में किसानों को मृदा परीक्षण के लाभों के प्रति जागरूक करते हुए कृभको उत्पादों के उपयोग की जानकारी दी गई, जिससे वे अपनी खेती को अधिक लाभकारी बना सकें।

Post navigation

Previous: Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
Next: Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260728-WA0048
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0044
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
20260728_185900
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 28 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
  • बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
  • बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश
  • बिहार न्यूज़ : नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.