Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah

Etawah News : शिक्षकों की समस्याओं पर सहमति, चार्टर व्यवस्था लागू होगी, लंबित मामलों का होगा निस्तारण

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-11 at 4.22.31 PM
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक सहमति बनी है। बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें प्रांतीय संयोजक संरक्षण समिति के नेतृत्व में शिक्षक प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यालय में शीघ्र ही चार्टर व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे यह स्पष्ट होगा कि शिक्षकों और कर्मचारियों के कार्य निर्धारित समय सीमा में कैसे निस्तारित होंगे। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और लंबित मामलों के समाधान में तेजी आएगी।

प्रांतीय संयोजक श्रीनारायण द्विवेदी ने सर्वोदय इंटर कॉलेज लौंगपुर के शिक्षकों के वेतन संबंधी ऑडिट आपत्ति के मुद्दे को उठाया, जिस पर शासनादेशों के आधार पर शीघ्र समाधान का आश्वासन मिला। वहीं, सहायक अध्यापिका श्रीमती नूपुर की पिछले 10 वर्षों से लंबित वेतनवृद्धि को भी जल्द दिलाने पर सहमति बनी।

WhatsApp Image 2026 04 11 at 4.22.26 PM

ज्ञान चन्द्र जैन वैद्य इंटर कॉलेज इकदिल से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जिसमें दो प्रधानाचार्यों की तैनाती की व्यवस्था को समाप्त करने और अन्य मुद्दों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

जिलामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हर माह वेतन बिलों की जेनरेट कॉपी और आयकर से संबंधित फॉर्म-16 अब निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही निजी अनुबंधों में भी आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।

एनपीएस (राष्ट्रीय पेंशन योजना) से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। 482 शिक्षकों के फंड मैनेजर बदलने की जांच जारी है, जबकि कुछ शिक्षकों की कटौती राशि जमा नहीं होने की समस्या पर भी विभाग अंतिम निर्णय लेगा। साथ ही एनपीएस से जीपीएफ में आए शिक्षकों की धनराशि का समायोजन शीघ्र करने का आश्वासन दिया गया।

प्रांतीय मंत्री अरुण कुमार दुबे ने शिक्षकों को मोबाइल के माध्यम से कराए जा रहे अनावश्यक ऑनलाइन कोर्स का मुद्दा उठाया और इसके दुष्प्रभावों पर चिंता जताई। इस पर अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसके अतिरिक्त एसीपी, पदोन्नति, चयन वेतनमान, वरिष्ठता सूची और कार्यवाहक प्रधानाचार्य के वेतन जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिनके जल्द समाधान का भरोसा दिया गया।

जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेशीय मांग पत्र भी सौंपा गया है, जिसमें पुरानी पेंशन योजना (OPS), पारिश्रमिक भुगतान और अन्य महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, लेखाधिकारी, विभिन्न पदाधिकारी और शिक्षक संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News : बेतिया में फर्जी पुलिस बनकर ठगी का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
Next: Etawah News : मूँज में ज्योतिराव फुले जयंती पर विचार गोष्ठी, सामाजिक समानता का दिया संदेश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.