Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar

Bihar News : बेतिया में फर्जी पुलिस बनकर ठगी का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2026
h
Share News
       

संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया / पश्चिमी चंपारण : बेतिया और आसपास के क्षेत्रों में हाल के दिनों में फर्जी पुलिस या जांच एजेंसियों के नाम पर ठगी की घटनाएं सामने आने के बाद प्रशासन ने आम नागरिकों के लिए सतर्कता अलर्ट जारी किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्व स्वयं को पुलिस या CBI अधिकारी बताकर सड़कों पर वाहन चेकिंग या तलाशी के नाम पर लोगों को रोकते हैं। इसके बाद वे गहने, नगदी और कीमती सामान को “सुरक्षित रखने” का बहाना बनाकर लेकर फरार हो जाते हैं।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक पुलिस कर्मी चेकिंग के दौरान किसी भी नागरिक से गहने या नगदी अपने पास रखने के लिए नहीं लेते हैं। इसलिए यदि कोई व्यक्ति इस तरह की मांग करता है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं।

नागरिकों को सलाह दी गई है कि यदि कोई व्यक्ति बिना वर्दी, नाम-पट्ट (नेम प्लेट) या वैध पहचान पत्र के उन्हें रोकता है, तो उसकी पहचान अवश्य सुनिश्चित करें। किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9546434879 और 9471624890 पर सूचना दें।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आसपास के लोगों को भी सतर्क करें और ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों का हुलिया, वाहन नंबर आदि नोट करने का प्रयास करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और अकेले यात्रा करने वाले व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि इस अलर्ट को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि किसी भी व्यक्ति को इस तरह की ठगी का शिकार होने से बचाया जा सके।

Post navigation

Previous: Bihar News : बेतिया में अपराध गोष्ठी: एसपी डॉ. शौर्य सुमन के सख्त निर्देश, गश्त और जांच तेज करने पर जोर
Next: Etawah News : शिक्षकों की समस्याओं पर सहमति, चार्टर व्यवस्था लागू होगी, लंबित मामलों का होगा निस्तारण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.