Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

IMG-20260410-WA0055
Share News

संवाददाता: रिषीपाल सिंह

जसवंतनगर (इटावा)। जालौन से गेहूं लेकर लौट रहे एक ट्रक को पीछे से आए डम्फर ने टक्कर मार दी। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सराय भूपत क्षेत्र में रात्रि करीब 3 बजे हुई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

IMG 20260410 WA0054

मिली जानकारी के अनुसार, डम्फर चालक द्वारा ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी गयी जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह साइड डिवाइडर से टकराकर छतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि डम्फर की केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Picsart 26 04 10 12 38 06 604
हादसे के बाद डम्फर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि डम्फर बालू से लदा हुआ था और उस पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।

गौरतलब है कि हाल ही में इटावा पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग, बिना कागजात और बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। घटना के बाद फरार चालक की तलाश की जा रही है।

विगत दो दिन पहले जसवंतनगर इटावा मलाजनी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन पुल के कारण यातायात बाधित होने से एक बड़ा हादसा सामने आया था।

जानकारी के अनुसार, डम्फर की ओवरटेकिंग के दौरान लकड़ी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रक चालक मौसम (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि पुल निर्माण के चलते राजमार्ग आंशिक रूप से अवरुद्ध है, जिससे एक समय में केवल एक ही वाहन निकल पा रहा है। इसी दौरान डम्फर द्वारा ओवरटेक करने की कोशिश हादसे का कारण बनी।

घटना के बाद डम्फर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद यातायात व्यवस्था को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे है।

Trending News