Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.33 PM
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना से कमलनाथ नगर से सुप्रिया रोड में एनएच 727 तक की दशकों से बदहाल रोड का नव निर्माण के साथ स्ट्रांम वॉटर ड्रेनेज योजना से कच्चे नाले का पक्कीकरण की योजना करीब साल भर से अधिक से पूर्व पारित प्रस्ताव के बावजूद अभी तक कार्यारंभ नहीं हुआ है। इसकी जानकारी देते हुए महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसकी निविदा प्रक्रिया के करीब एक साल पूर्व शुरू होने के बाद भी इसका कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं होने से इस इलाके की स्थिति बदहाल बनी हुई है। पूर्व से पारित और टेंडर की गई योजना में निगम द्वारा भी कार्य करने में असक्षमता है क्योंकि योजना की डबलिंग नहीं होनी चाहिए। कमलनाथ नगर मुख्य नाले की तल से सफाई का निरीक्षण के दौरान महापौर ने उक्त बातें कहीं। नगर निगम के सफाई निरीक्षण के हवाले से महापौर ने बताया कि कमलनाथ नगर का मुख्य नाला कच्चा होने से पानी के बहाव और दबाव में दोनों किनारे पर कटाव के कारण यहां के कच्चे नाले की स्थिति बद से बदतर हो गई है। पानी के दबाव दशकों पुराने नाले में दोनों किनारे की मिट्टी का कटाव होते रहने से नाला का मुंह चौड़ा होता जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ी है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि पर मैं जिला पदाधिकारी महोदय से मिलकर जल्द से जल्द कार्य शुरू कराने का प्रयास करूंगी।

Post navigation

Previous: बिहार न्यूज़: पुलिस अधीक्षक ने योगापट्टी थाना का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Next: बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.