Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण। जिला कल्याण पदाधिकारी अमित भास्कर की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में अनुमंडल एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-28 के लिए कक्षा 11 में नामांकन हेतु व्यापक अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

अधिकारियों को कहा गया कि प्रत्येक पंचायत में एससी/एसटी वर्ग के मैट्रिक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन आवेदन विकास मित्रों के माध्यम से भरवाया जाए तथा इसकी नियमित रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाए।

बताया गया कि नामांकन आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस (मैथ व बायो) संकाय में होगा। आवेदन की प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 से 27 अप्रैल 2026 तक चलेगी। चयन 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा, जबकि नामांकन सूची 11 मई को जारी होगी और नामांकन 15 से 25 मई के बीच होगा। कक्षाएं 15 जून से प्रारंभ होंगी।

बैठक में अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी ओम प्रकाश नारायण सिंह, श्रवण कुमार सहित सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपस्थित थे। किसी भी समस्या की स्थिति में विकास मित्रों को संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का निर्देश दिया।

Post navigation

Previous: बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
Next: बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-15 at 9.07.52 PM
  • Etawah

Etawah News : डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकली बाइक रैली, युवाओं का जोश चरम पर

जनवाद टाइम्स इटावा 16 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-15 at 6.34.47 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर न्यूज: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य रथ यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र

जनवाद टाइम्स इटावा 16 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-15 at 6.07.56 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर न्यूज: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर विधायक त्रिभुवन दत्त ने कार्यक्रमों में लिया भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 16 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-15 at 5.59.33 PM
  • Bihar

Bihar News : भलुई पंचायत के डूमरी ग्राम में नौदिवसीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया ।

जनवाद टाइम्स इटावा 16 April 2026

Latest News

  • Etawah News : डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकली बाइक रैली, युवाओं का जोश चरम पर
  • अम्बेडकर नगर न्यूज: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य रथ यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र
  • अम्बेडकर नगर न्यूज: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर विधायक त्रिभुवन दत्त ने कार्यक्रमों में लिया भाग
  • Bihar News : भलुई पंचायत के डूमरी ग्राम में नौदिवसीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया ।
  • Bihar News : बिहार में बनी एनडीए की नई सरकार का लोगों ने किया स्वागत। ।
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.