बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में SSB और पुलिस की कार्रवाई, 10.460 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.12.52 PM
Share News

संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया/ पश्चिम चंपारण। 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज के कार्यक्षेत्र सी-समवाय पचरौता के AOR मे आसूचना के आधार पर 8 अप्रैल 26 को समय 22-55 बजे अंतर्राष्ट्रीय सीमा स्तम्भ संख्या- 429से लगभग 3.5 km अंदर भारत मे बिहार पुलिस और SSB की संयुक्त नाका के दौरान SSB के निरीक्षक/सामान्य-बलवंत सिंह जडेजा अपनी टीम के साथ नाका लगाए हुए थे उसी समय नेपाल से भारत की तरफ आते हुए एक व्यक्ति दिखाई दिया पास आने के बाद चेक किया तो देने उनके पास एक बोरी मिला जिसमें लगभग 10.460 kg मादक पदार्थ गांजा पाया गया l सूचना समवाय प्रभारी को दी गई l तस्कर का नाम -आनंद कुमार, पिता- अजय शाह, उम्र -20 वर्ष,गांव- छापरिया टोला, पुलिस स्टेशन -भंगहा, जिला -पश्चिम चम्पारण ,राज्य -बिहार बताया l तस्कर पकड़े गए समान को नेपाल से भारत में बेचने के लिए लेकर आ रहे था l इस मादक पदार्थ गांजा को बेच कर वह मोटी रकम कमाने के फिराक मे था l पकड़े गए तस्कर को गांजा के साथ भंगहा पुलिस थाना को सुपुर्द कर दिया गया है l स्थानीय जनता का कहना हैं कि SSB द्वारा लगातार अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सीमा पर अबैध कार्य के आवागमन पर अंकुश लगा हैं l एवं तस्करी मे लिप्त लोगों मे खलबली मची है, इस कार्य से सीमा पर तस्करी मे भी गिरावट देखा जा रहा हैं l

Trending News