Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar

बिहार न्यूज़: पंचायत सचिवों की हड़ताल से राजापाकर प्रखंड में काम ठप, आम जनता परेशान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.10.43 PM
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर /वैशाली : अंचलाधिकारी ,राजस्व पदाधिकारी, राजस्व कर्मचारी के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से भूमि संबंधी सारे कार्य प्रभावित हो रहे थे. राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर जाने से पंचायत सचिवों को उनका प्रभाव दिया गया था. जिससे प्रारंभिक कार्य हो रहे थे. लेकिन भूमि संबंधी कोई कार्य नहीं हो रहा था. लेकिन पंचायत सचिवों के भी हड़ताल पर जाने से आम जनता के सारे कार्य प्रभावित हो रहे हैं. वहीं प्रखंड के पदाधिकारी यह मानने को तैयार नहीं है कि कार्य प्रभावित हो रहा है. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह से पूछे जाने पर बताया कि कार्य कोई प्रभावित नहीं हुआ है. पंचायत सचिवो के हड़ताल पर जाने से वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी.जिला से निर्देश मिलने के बाद अन्य पंचायत एवं प्रखंड कर्मियों को उनके कार्य का प्रभार दिया जाएगा. वही धरातल पर इन पदाधिकारी कर्मियों के हड़ताल पर जाने से काफी असर पड़ा है. आम जनता के सारे कार्य प्रभावित हो रहे हैं. भूमि विवाद से संबंधित ,म्यूटेशन, परिमार्जन सारा कार्य रुका हुआ है .सरकार भी अपने जिद पर अरि है .एवं पदाधिकारी कर्मियों की मांग पर विचार नहीं कर रही है. दूसरी तरफ आम जनता परेशान है. सरकार लाख दावे कर ले की काम सुचारू रूप से हो रहा है. लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ नहीं है. प्रखंड एवं अंचल कार्यालय वीरान दिख रहा है. हड़ताल की खबर सुनते ही लोग परेशान है. लेकिन उनकी शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है. ऑफिस में जाने पर बाबुओं द्वारा कहा जाता है कि सभी हड़ताल पर है काम कैसे होगा. वही राजस कर्मचारी, पंचायत सचिवों की भी अधिकतर मांगे सही है .एक-एक पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी को चार पांच पंचायत ,हलकों का चार्ज दिया जा रहा है. ऊपर से अन्य कार्य के बोझ भी दिए जाते हैं. जिसे कर पाना मुश्किल है. सरकार काम बढ़ाती है कभी एफार की ड्यूटी, कभी जनगणना की ड्यूटी, कभी चुनाव संबंधी कार्य की ड्यूटी लेकिन नई भर्तियां नहीं करती है . जिससे आम जनता का कार्य बाधित है एवं भारी आक्रोश व्याप्त है.

Post navigation

Previous: बिहार न्यूज़: बरांटी थाना पुलिस की कार्रवाई, 60 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
Next: बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में SSB और पुलिस की कार्रवाई, 10.460 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.