संवाददाता राजेन्द्र कुमार
बरांटी /वैशाली : बरांटी थाना की पुलिस ने दीवा गस्ती के दौरान थाना क्षेत्र के गंगटा नहर के पास से एक एक व्यक्ति को 60 लीटर देसी शराब एवं मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। वहीं दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा। बरांटी थाना अध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि थाना में पदस्थापित पीटीसी उपेंद्र कुमार सिंह दीवा गस्ती पर थे। कि तभी थाना क्षेत्र के गंगटा नहर के पास एक काले रंग के स्प्लेंडर प्लस बाइक पर दो व्यक्ति को बीच में एक बोरा रखकर आते हुए देखा गया। पुलिस बल द्वारा रोकने का इशारा करने पर दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल और बोरा को सड़क पर पटक कर भागने लगा। पुलिस बल द्वारा खदेर कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। वह वहीं दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी उदय कुमार सिंह के पुत्र राजीव कुमार एवं भागे हुए व्यक्ति की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के राहिमापुर निवासी जींगल के रूप में किया गया। वहीं बरामद प्लास्टिक के बोरा की तलाशी लेने पर अंदर उजले रंग के पॉलिथीन में 10-10 लीटर के 6 देसी शराब की पॉलिथीन बरामद हुआ। इस प्रकार पुलिस ने 60 लीटर अवैध देशी शराब एवं एक मोटरसाइकिल को जप्त किया। तथा मौके से गिरफ्तार एक व्यक्ति को थाने पर लाया। वही फरार व्यक्ति के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार व्यक्ति एवं फरार व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेज दिया गया।