Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली Today News: सरसई गांव में ‘पहरुआ’ पत्रिका का लोकार्पण, भव्य बज्जिका कवि गोष्ठी का आयोजन

वैशाली के सरसई गांव में ‘पहरुआ’ पत्रिका का लोकार्पण किया गया और भव्य कवि गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें कई साहित्यकारों ने भाग लिया।
जनवाद टाइम्स 6 April 2026
सरसई गांव में पहरुआ पत्रिका का लोकार्पण कार्यक्रम
Share News
       

संवाददाता – राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली (बिहार)
06 अप्रैल 2026

राजापाकर । वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड अंतर्गत सरसई गांव स्थित बज्जिका सदन में रविवार को साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय बज्जिका भाषा परिषद, हाजीपुर/पटना के तत्वावधान में बज्जिका भाषा की तिमाही पत्रिका ‘पहरुआ’ के संयुक्त अंक (सात-आठ) का लोकार्पण किया गया, साथ ही एक भव्य कवि-गोष्ठी का भी आयोजन हुआ।

सरसई गांव में पहरुआ पत्रिका का लोकार्पण कार्यक्रम

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद एवं पूर्व प्राचार्य प्रो० (डॉ०) जयश्री मिश्र ने की, जबकि स्वागत संबोधन इंजीनियर राम नरेश शर्मा द्वारा किया गया। पत्रिका ‘पहरुआ’ का लोकार्पण डॉ० जयश्री मिश्र, परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष ई० राम नरेश शर्मा, पत्रिका संपादक डॉ० विद्या चौधरी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पत्रिका के संपादक डॉ० विद्या चौधरी ने ‘पहरुआ’ की आवश्यकता, उद्देश्य और वर्तमान अंक की विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं कुमारी लता ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पत्रिका के महत्व को रेखांकित किया। अध्यक्ष डॉ० जयश्री मिश्र ने बज्जिका भाषा आंदोलन के इतिहास और उसके संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और सभी ने ‘पहरुआ’ पत्रिका के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में भव्य कवि-गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें शिक्षिका कुमारी लता, कृष्णा देवी, गिरिजा देवी, रंजना देवी, रेणुका देवी, अंजुला देवी, सरोज देवी एवं राम कुमारी देवी सहित कई कवयित्रियों ने अपनी कविताओं और मधुर गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मंच का सफल संचालन संजय कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में अशोक कुमार, मदन शर्मा, सुधांशु शेख, व्रजेश कुमार, दीपक सिंह, ऋषभ राज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में शिक्षाविद एवं पूर्व प्राचार्य मदन मोहन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Post navigation

Previous: वैशाली Today News: प्रेम प्रसंग में नाबालिग लड़की प्रेमी संग नगदी और गहने लेकर फरार, परिजनों में मचा हड़कंप
Next: वैशाली Today News: राजापाकर CHC में लापरवाही, नवजात के जांघ में टूटी सुई छोड़ दी, हालत बिगड़ने पर रेफर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260527-WA0086
  • Etawah

Etawah News: सैफई-इटावा की धरती पर गूंजा अफ्रीकी और भारतीय संगीत का संगम

जनवाद टाइम्स इटावा 27 May 2026
IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • Etawah News: सैफई-इटावा की धरती पर गूंजा अफ्रीकी और भारतीय संगीत का संगम
  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.