Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah

Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0090
Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: जनपद इटावा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही बाइक नंबर पर दो अलग-अलग स्थानों पर फर्जी चालान जारी कर दिए गए। इस घटना से वाहन स्वामी काफी परेशान है और उसने पुलिस व परिवहन विभाग से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला गुलाबबाड़ी निवासी धीरज शर्मा ने बताया कि उनके वाहन संख्या UP 75 AU 4716 का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है। उनके अनुसार, सबसे पहले 24 फरवरी को कानपुर नगर क्षेत्र में उनके वाहन नंबर पर चालान संख्या जारी हुआ। जब उन्होंने चालान की फोटो देखी तो उसमें दिखाई देने वाला वाहन उनकी बाइक से अलग था।

इस मामले को लेकर उन्होंने 12 मार्च 2026 को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, कानपुर नगर में प्रार्थना पत्र देकर जांच और चालान निरस्त करने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।

इसी बीच 2 अप्रैल 2026 को जसवंतनगर थाना क्षेत्र के फुलरई इलाके में भी उसी वाहन नंबर पर एक और चालान जारी हो गया। लगातार दूसरी बार फर्जी चालान सामने आने के बाद पीड़ित की चिंता और बढ़ गई है।

धीरज शर्मा का कहना है कि यदि समय रहते इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में उन्हें किसी बड़ी कानूनी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने थाना पुलिस के साथ-साथ एआरटीओ इटावा को भी शिकायत देकर जांच की मांग की है।

इसके अलावा, उन्होंने सूचना का अधिकार (RTI) के तहत आवेदन कर यह भी पूछा है कि उनके प्रार्थना पत्र पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है और दोषी की पहचान के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

पुलिस ने मामले में जांच शुरू करने की बात कही है, जबकि परिवहन विभाग से जवाब का इंतजार किया जा रहा है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
Next: Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.