Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Uttar Pradesh
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, शिकायत के बाद भी प्रशासन निष्क्रिय

भीटी तहसील के पकड़ी नगऊपुर गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और प्रशासन की लापरवाही से ग्रामीणों में रोष, पुलिस की अस्थायी कार्रवाई के बाद फिर शुरू हुआ निर्माण।
जनवाद टाइम्स 1 April 2026
IMG-20260401-WA0017
Share News
       

संवाददाता – पंकज कुमार
अंबेडकरनगर (उत्तर प्रदेश)
01 अप्रैल 2026

अंबेडकरनगर जिले के भीटी तहसील क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी नगऊपुर गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। गांव की ढाख और जंगल की जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप है।

ग्रामीणों के अनुसार, हरीश मिश्रा, घनश्याम मिश्रा और दीपक मिश्रा नामक व्यक्तियों द्वारा सरकारी भूमि पर शौचालय (लैट्रिन) का निर्माण कराया जा रहा है। इस संबंध में पड़ोसी द्वारा तहसीलदार भीटी राज कपूर एवं संबंधित हल्का लेखपाल को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

मामले की सूचना डायल 112 पर भी दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य को अस्थायी रूप से रुकवा दिया। हालांकि पुलिस के वापस लौटते ही आरोपितों ने दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं।

शिकायतकर्ता का कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता से दबंगों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की अपील की है।

अब देखना यह है कि तहसील प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेकर कार्रवाई करता है या फिर दबंग अपने मंसूबों में सफल हो जाते हैं।

Post navigation

Previous: Bihar News । वैशाली में महिला लापता: मायके जाते समय रहस्यमय ढंग से गायब, पति ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
Next: बौद्ध भीम कथा का समापन, सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण, कथा आयोजकों द्वारा पत्रकारों व समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.