Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: 22 लाख बकाया पर सप्लाई बंद होने से राजापाकर में जल संकट

वैशाली के राजापाकर बाजार में जल मीनार की बिजली कटने से दो दिनों से पानी की सप्लाई ठप
जनवाद टाइम्स 28 March 2026
राजापाकर बाजार में जल मीनार से पानी नहीं मिलने के कारण परेशान लोग
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
स्थान: राजापाकर / वैशाली

राजापाकर । प्रखंड मुख्यालय के राजापाकर बाजार स्थित कबीर मठ के पास पीएचईडी (PHED) द्वारा निर्मित जल मीनार से पानी की आपूर्ति बंद होने के कारण क्षेत्र में भीषण जल संकट उत्पन्न हो गया है। पिछले दो दिनों से पानी नहीं मिलने के कारण लोगों में हाहाकार मचा हुआ है।

राजापाकर बाजार में जल मीनार से पानी नहीं मिलने के कारण परेशान लोग

जानकारी के अनुसार, जल मीनार पर लगभग 22 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया रहने के कारण विद्युत विभाग ने इसकी बिजली आपूर्ति काट दी है। इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार ने बताया कि बकाया राशि के कारण ही बिजली सप्लाई बंद की गई है।

वहीं पीएचईडी के ठेकेदार का कहना है कि विभाग से भुगतान नहीं मिलने के कारण बिजली बिल जमा नहीं हो सका, जिसके चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीएचईडी मंत्री का अनुमंडल क्षेत्र होने के बावजूद जल मीनार की बिजली काटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

नल-जल योजना पर निर्भरता के कारण लोगों ने अपने घरों में चापाकल बनाना बंद कर दिया था, जिससे अब अधिकांश चापाकल सूख चुके हैं। ऐसे में जल मीनार से पानी की सप्लाई बंद होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

पीएचईडी की कनीय अभियंता अनामिका कुमारी ने बताया कि विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जहां भी बिजली बकाया है, वहां आपूर्ति बंद की जा रही है। जब तक बकाया राशि जमा नहीं की जाएगी, तब तक जल मीनार की बिजली बहाल नहीं होगी।

स्थानीय उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों जैसे राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव, महेश प्रसाद सिंह, राजेश कुमार, मंटू कुमार, रंजीत कुमार, नागेश्वर शाह, दीपक कुमार और शंभू कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

Post navigation

Previous: Bihar News: गौसपुर बरियारपुर में विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन
Next: Bihar News: रामपुर ब्रह्मदास में अष्टयाम यज्ञ को लेकर समिति गठन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.