Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

एक महिला समेत 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 2 June 2026
IMG-20260602-WA0022
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिमी चंपारण।

जिला पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण के निर्देश पर शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर एक महिला सहित 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब एवं विदेशी शराब बरामद की गई।

IMG 20260602 WA0022

उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि 1 जून 2026 को गठित विशेष टीम द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमवामझार तथा बगहा थाना क्षेत्र के जीतपुर नहर सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर ड्रोन और स्निफर डॉग की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया।
3600 किलो जावा-गुड़ का घोल और 265 लीटर शराब नष्ट
छापेमारी के दौरान लगभग 3600 किलोग्राम जावा-गुड़ का घोल तथा 265 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, जिसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गय।

लौरिया थाना क्षेत्र के सिसवनिया धांगड़ टोली के पास गश्ती के दौरान एक महिला पुलिस टीम को देखकर भागने लगी। महिला उत्पाद बल द्वारा पकड़े जाने पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 250 एमएल के चार पाउच में कुल एक लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार महिला की पहचान रीना देवी, पति संतोष कुमार, निवासी सिसवनिया धांगड़ टोली, थाना लौरिया के रूप में हुई है। मामले में उत्पाद थाना बेतिया कांड संख्या 838/26 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली से 440 लीटर विदेशी शराब बरामद

नौरंगिया थाना क्षेत्र के दिल्ली कैंप के पास कच्ची सड़क पर खड़ी एक नीले तिरपाल से ढकी ट्रैक्टर-ट्रॉली की जांच के दौरान उसमें से 440.64 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर बिना चालक के मिली। इस संबंध में उत्पाद थाना बगहा कांड संख्या 818/26 दर्ज किया गया है।

रामनगर थाना क्षेत्र के भावल रोड पर गश्ती के दौरान भरत चौधरी नामक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा। उत्पाद बल द्वारा पकड़े जाने पर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 1.5 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी भरत चौधरी, पिता स्वर्गीय सूरज चौधरी, निवासी रतनपुरवा वार्ड संख्या-4, थाना रामनगर बताया गया है। इस मामले में उत्पाद थाना बगहा कांड संख्या 814/26 दर्ज किया गया है।
विभिन्न क्षेत्रों से 20 आरोपी गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने बेतिया, नरकटियागंज, बगहा एवं रामनगर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37 के तहत कुल 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि जिले में शराब तस्करी और अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: लौरिया में दो देसी कट्टा व ड्रैगन चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार
Next: अग्निवीर बने राजापाकर के रौशन कुमार, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.