Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : पश्चिमी चंपारण में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा

पश्चिमी चंपारण में एलपीजी गैस आपूर्ति की सख्त निगरानी, लंबित बुकिंग पर प्रशासन सख्त
जनवाद टाइम्स 21 March 2026
बेतिया पश्चिमी चंपारण में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति और डिलीवरी की समीक्षा करते अधिकारी
Share News
       

संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिमी चंपारण

बेतिया । जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय और सतर्क है। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि विभिन्न ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के आंकड़ों की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा सके।

बेतिया पश्चिमी चंपारण में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति और डिलीवरी की समीक्षा करते अधिकारी

उन्होंने जानकारी दी कि जिले में कुल 9,57,642 उपभोक्ता हैं। लंबित बुकिंग को तेजी से कम करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही 0–2 दिन, 2–5 दिन और 5 दिन से अधिक समय से लंबित बुकिंग की श्रेणियों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े।

अपर समाहर्ता ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर एलपीजी गैस उपलब्ध हो। इसी उद्देश्य से प्रतिदिन आपूर्ति, डिस्पैच और लंबित बुकिंग की समीक्षा की जा रही है। जहां भी समस्या सामने आती है, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर गैस गोदामों की लगातार जांच और छापेमारी की जा रही है। अनुमंडल स्तर पर एसडीएम के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका सकारात्मक परिणाम यह है कि उपभोक्ताओं को सुगमता से एलपीजी उपलब्ध हो रही है और शिकायतों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है।

साथ ही गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे पारदर्शिता के साथ वितरण सुनिश्चित करें और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नोट: जिन बुकिंग्स को पांच दिनों से अधिक समय हो गया है, उनकी डिलीवरी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र सुनिश्चित की जाए।

Post navigation

Previous: UP News : अम्बेडकरनगर में महिला पर जानलेवा हमला
Next: Bihar News : राजापाकर में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, गेहूं व तेलहन फसलों को नुकसान की आशंका

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260430_161524
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में

जनवाद टाइम्स 30 April 2026
IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में
  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.