Agra News :नामनेर में माँ दुर्गा विद्या मंदिर परिसर में भव्य हिंदू सम्मेलन, मातृशक्ति और संस्कृति संरक्षण पर जोर

IMG-20260223-WA0065
Share News

नामनेर स्थित माँ दुर्गा विद्या मंदिर के प्रांगण में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजनों और धर्मप्रेमियों ने शिरकत की, जहाँ समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन पर विचार साझा किए गए।

IMG 20260223 WA0065

नामनेर प्रतापपुरा, ईदगाह, कटघर, मोहनपुरा, नेताजी नगर सभी क्षेत्रों की टोलियां ने बैंड बाजे के साथ अपने-अपने क्षेत्र से यात्रा प्रारंभ करके जयश्री राम के जय घोष के साथ कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हुए एवं कार्यक्रम को दिव्य एवं भव्य बनाया l

कार्यक्रम में सुनील दीक्षित, अनूप वर्मा, बंटी बघेल, अरुण अग्रवाल, राकेश चौधरी, आदित्य बघेल, रॉबिन चंदेल, अनुराग अग्रवाल माधुरी माहौर, रमा शर्मा, आदि के साथ हजारों हिंदू उपस्थित रहे। जिन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन दिग्विजय नाथ तिवारी ने किया।

Trending News