Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bagaha Rail Accident: रील बनाने की कीमत दो ज़िंदगियां, अमृत भारत ट्रेन की चपेट में आए दो किशोर

जनवाद टाइम्स 23 January 2026
IMG-20260123-WA0023
Share News
       

Bihar News | Bettiah | West Champaran

पश्चिमी चंपारण के बेतिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर रील बनाने की सनक ने दो मासूम जिंदगियों को लील लिया। साठी रेलवे स्टेशन के समीप अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो किशोरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना पूरे इलाके के लिए एक कड़ी चेतावनी बन गई है।

IMG 20260123 WA0023

घटना बेतिया–नरकटियागंज रेल खंड की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अमृत भारत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान गुलाब नगर रेलवे ढाला और साठी रेलवे स्टेशन के बीच, पिलर संख्या 234/31 के पास दो किशोर रेलवे ट्रैक के बेहद नजदीक खड़े होकर मोबाइल से रील बना रहे थे।

बताया जा रहा है कि इसी समय दूसरी पटरी पर नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर की दिशा में एक फौजी ट्रेन भी आ गई। दोनों ट्रैक पर एक साथ विपरीत दिशा से आ रही ट्रेनों को देखकर युवक घबरा गए। संभलने का उन्हें कोई मौका नहीं मिला और वे अमृत भारत ट्रेन की चपेट में आ गए।

हादसा इतना भयावह था कि दोनों किशोरों के शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे जुट गए। अफरा-तफरी के माहौल का फायदा उठाकर परिजन शवों को लेकर मौके से चले गए।

मृतकों की पहचान सलमान आलम (16 वर्ष), निवासी धर्मपुर साठी गांव और आलमगीर आलम (16 वर्ष), निवासी भेड़िहारी, थाना पुरुषोत्तमपुर के रूप में की गई है।

इस संबंध में साठी थाना क्षेत्र के स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मेमो के माध्यम से जीआरपी बेतिया को भेज दी गई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक सोशल मीडिया की कुछ सेकंड की रीलें युवाओं की जान लेती रहेंगी।

Post navigation

Previous: पश्चिमी चंपारण में डिजिटल लाइव क्लास से हजारों छात्रों को किया गया जागरूक, DLSA की पहल
Next: BMC मेयर आरक्षण विवाद: चंद्रशेखर आज़ाद ने आरक्षण प्रक्रिया पर खड़े किए गंभीर सवाल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0039
  • Breaking News

Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • BiharNews: एसपी ने किया लूट की घटनास्थल का निरीक्षण
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.