Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

पश्चिमी चंपारण में सरपंच ने रची फर्जी लूट की साजिश, बेटे समेत तीन गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 22 January 2026
सरपंच फर्जी लूट मामला पश्चिमी चंपारण
Share News
       

Bihar News | बेतिया / पश्चिमी चंपारण

पश्चिमी चंपारण जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरपंच ने खुद ही लूट की फर्जी साजिश रच डाली। पुलिस ने इस मामले में सरपंच, उसके बेटे सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और लूट की बताई गई राशि भी बरामद कर ली गई है।

सरपंच फर्जी लूट मामला पश्चिमी चंपारण

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ-2 रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि 20 जनवरी 2026 को सुबह करीब 10 बजे मोतिहारी जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र निवासी फुलेना साह जगदीशपुर थाना पहुंचे और आवेदन देकर बताया कि वह तथा उनके गांव के सरपंच शंभु गिरी मोटरसाइकिल से जगा पाकड़ से बेतिया आ रहे थे। इसी दौरान जगदीशपुर थाना क्षेत्र में उनसे 3 लाख रुपये और मोबाइल की लूट कर ली गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जगदीशपुर थानाध्यक्ष ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक बेतिया को दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

जांच के दौरान मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध दिनेश गिरी को उसके घर जगापाकड़, थाना हरसिद्धि से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दिनेश गिरी ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरी घटना फर्जी लूट की साजिश थी।

अभियुक्त ने बताया कि गांव के ही सरपंच शंभु गिरी और उनके बेटे प्रियरंजन गिरी ने मिलकर योजना बनाई थी। योजना के अनुसार जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान के पास दिनेश गिरी को पीछे से आकर मोटरसाइकिल की चाबी छीननी थी और डिक्की में रखे रुपये व मोबाइल लेकर भाग जाना था, ताकि बाद में इसे लूट की घटना बताकर पुलिस में केस दर्ज कराया जा सके।

दिनेश गिरी की निशानदेही पर पुलिस ने शंभु गिरी और उनके बेटे प्रियरंजन गिरी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 2 लाख 95 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्त

दिनेश गिरी, सा० जगापाकड़, थाना हरसिद्धि, मोतिहारी
प्रियरंजन गिरी, सा० जगापाकड़, थाना हरसिद्धि, मोतिहारी
शंभु गिरी (सरपंच), सा० जगापाकड़, थाना हरसिद्धि, मोतिहारी

बरामदगी

1. ₹2,95,000 नकद
2. 01 मोबाइल फोन

Post navigation

Previous: राजापाकर में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत, अमर श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम
Next: आगरा में धार्मिक स्थलों को अवैध बताकर माहौल बिगाड़ने का आरोप, जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.